फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Misbehave with Beauty parlor operator in hardoi

हरदोई कांडः रहम की भीख मांगती रही ब्यूटी पार्लर संचालिका, आरोपी चेहरे पर करते रहे ताबड़तोड़ हमले

Wed, 10 Oct 2018 06:20 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 10 Oct 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Misbehave with Beauty parlor operator in hardoi
गिरफ्तार आरोपियों के बारे में जानकारी देते एसपी आलोक प्रियदर्शी - फोटो : अमर उजाला
यूपी के हरदोई में ब्यूटी पार्लर संचालिका से दुष्कर्म का प्रयास और आंख फोड़ने की कोशिश किए जाने के मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह साढ़े छह बजे मल्लावां रेलवे स्टेशन के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी ने महिला के दूसरे के साथ प्रेम संबंध होने के शक पर हमला करने की बात भी स्वीकारी है। तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी ब्यूटी पार्लर संचालिका की ससुराल संडीला कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में है। उसका पति बाहर प्राइवेट नौकरी करता है। युवती मायके में रह रहती है और गांव से कुछ ही दूर उसका ब्यूटी पार्लर है। रविवार देर शाम ब्यूटी पार्लर से वापस जाते समय तीन लोगों ने उसे गांव के बाहर ही बाग में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध पर उसकी आंख फोड़ने की कोशिश की थी। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


 

उसके चेहरे पर किए थे ताबड़तोड़ हमले

Misbehave with Beauty parlor operator in hardoi
पुलिस हिरासत में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
बुधवार को कार्यालय में पत्रकार वार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझिया जाफरपुर निवासी कुलदीप, कासिमपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गौसगंज निवासी इसराइल पुत्र मोहम्मद अशफाक और फैयाज पुत्र फकीर को गिरफ्तार किया गया है। कुलदीप ने बताया कि उसका प्रेम प्रसंग ब्यूटी पार्लर संचालिका के साथ था। किसी और के साथ उसका प्रेम प्रसंग होने की शंका पर उसने साथियों के साथ मिलकर ब्यूटी पार्लर संचालिका को मारा पीटा और आंख में बाइक की चाबी मार दी। एसपी ने बताया कि मल्लावां के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र सिंह और उनकी टीम ने तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी की है।   

मरा समझकर भागे थे आरोपी 
कुलदीप ने बताया कि उसने साथियों के साथ ब्यूटी पार्लर संचालिका को जमकर पीटा था। उसके चेहरे पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। उसे मरा समझकर वहां से भाग गए। अगले दिन पता चला कि वह जीवित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed