{"_id":"5fc146b4176c50517b4c4c3b","slug":"minor-thief-crossed-bag-full-of-jewels-and-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिलक में फोटो खिंचवाने गए तो नाबालिग चोर ने पार किया गहनों और रुपयों से भरा बैग, लगा 13 लाख का चूना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिलक में फोटो खिंचवाने गए तो नाबालिग चोर ने पार किया गहनों और रुपयों से भरा बैग, लगा 13 लाख का चूना
Sat, 28 Nov 2020 12:09 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sat, 28 Nov 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के गेस्ट हाउस से तिलक उत्सव से नाबालिग चोर ने गहनों और रुपयों से भरा बैग पार कर दिया। विजय नगर निवासी एलआईसी एजेंट नरेंद्र कुमार द्विवेदी ने पुलिस को बताया कि गुरुवार को बर्रा जूही कलां स्थित पुष्पांजलि गेस्ट हाउस से बेटी मधुलिका का तिलक चढ़ाने गए थे।
सात लाख रुपये नगद और छह लाख के जेवर से भरे बैग पिता जगत प्रकाश द्विवेदी को सौंप दिया था। दोनों बैग लेकर वे आगे सोफे पर बैठे थे। तभी कुछ लोगों ने पिता को फोटो खिंचवाने के लिए बुला लिया। वह दोनों बैग छोड़कर फोटो खिंचवाने गए।
इस बीच एक नाबालिग चोर ने सोफे से दोनों बैग उठा लिए और पार्टी में घूम रहे अपने दो अन्य साथियों के साथ बाहर निकल गया। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में मास्क लगाए तीन संदिग्ध नजर आए हैं। थानाप्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि चोर जल्द पकड़े जाएंगे।
विज्ञापन
चोरों को खोजने के बजाय पुलिस करती रही पूछताछ
पीड़ित परिवार ने बताया कि कि सूचना देने के आधे घंटे बाद पीआरवी पहुंची थी। कुछ देर बाद आई बर्रा थाने की पुलिस एक घंटे तक सिर्फ लोगों से पूछताछ ही करती रही। आरोप है कि पुलिस ने सक्रियता नहीं दिखाई।