फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minor girl gang raped by Two young man in Orai of jalaun

यूपी: उरई में शिक्षक की नाबालिग बेटी से दरिंदगी, बीमार मां को अस्पताल देखने जा रही छात्रा से गैंगरेप

Fri, 16 Oct 2020 10:42 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जालौन
अमर उजाला नेटवर्क, जालौन Published by: शाहरुख खान Updated Fri, 16 Oct 2020 10:42 AM IST
विज्ञापन
minor girl gang raped by Two young man in Orai of jalaun
सांकेतिक चित्र - फोटो : social media
उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बच्चियों के साथ हैवानियत की खबरें लगातार आ रही हैं। हाथरस के बाद अब जालौन जिले के उरई में नाबालिग से दरिंदगी का मामला सामने आया है। बीमार मां को देखने अस्पताल के लिए निकली शिक्षक की 16 वर्षीय बेटी व इंटर की छात्रा के साथ दो लड़कों ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


घर लौटी छात्रा ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तहरीर लेकर कोतवाली पहुंचे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें पकड़ लिया। एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों में एक ई-रिक्शा चालक है। वह नाबालिग है। छात्रा का मेडिकल कराकर दोनों आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है। 
विज्ञापन


 

शहर निवासी जूनियर हाईस्कूल के शिक्षक ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात करीब 11 बजे पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। वह घर पर 16 साल की बेटी और बच्चों को छोड़कर पत्नी को जिला अस्पताल ले गए। काफी देर तक घर न लौटने पर इंटर की छात्रा बड़ी बेटी उन्हें देखने अस्पताल के लिए निकली।

बकौल छात्रा वह रात करीब 12 बजे घर से कुछ दूर पहुंची कि डर लगने लगा। घर लौटने पर पीछे से ई-रिक्शा पर दो लड़के आए। वह जबरदस्ती करने का प्रयास करने लगे। इस पर उसने सड़क पर दौड़ लगा दी। दोनों लड़कों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया। वह सुनसान जगह ले गए। यहां दोनों ने मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिक्षक पिता के मुताबिक सुबह करीब तीन बजे बेटी डरी सहमी घर लौटी।

गुरुवार शाम उसने घटना की जानकारी दी। पुलिस की पूछताछ में छात्रा ने बताया कि दोनों लड़कों में से एक बार-बार दूसरे का नाम ले रहा था। उसी नाम के आधार पर पुलिस ने गुरुवार देर रात उसे दबोच लिया। एसपी ने बताया कि लड़की ने जिस आरोपी का नाम बताया, वह ई-रिक्शा चालक है। वह नाबालिग है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक और उसके साथी नीरज को गिरफ्तार कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed