फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minor Driving Scorpio Crashes Into Shop in Kanchausi

औरैया: हूटर बजाते दौड़ी स्कॉर्पियो, बिजली पोल तोड़ दुकान में घुसी; नाबालिग चला रहा था वाहन

Tue, 25 Aug 2026 05:54 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,औरैया Published by: प्रसून शुक्ला Updated Tue, 25 Aug 2026 05:54 PM IST
सार

दिबियापुर थाना क्षेत्र के कंचौसी रेलवे स्टेशन रोड पर मानस इंटर कॉलेज के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो बिजली का पोल तोड़ते हुए दुकान में जा घुसी। हादसे में दुकान और बिजली के पोल को नुकसान पहुंचा। वहीं, पास से गुजर रहे बाइक सवार की जान बाल-बाल बच गई।

विज्ञापन
Minor Driving Scorpio Crashes Into Shop in Kanchausi
कंचौसी स्कॉर्पियो हादसा - फोटो : वीडिओ ग्रैब

विस्तार

घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना कंचौसी चौकी क्षेत्र की है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में आ रही थी। वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकराया और उसे तोड़ते हुए दुकान में जा घुसा। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई।

विज्ञापन

नाबालिग के वाहन चलाने का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो कंचौसी निवासी रामकुमार कठेरिया का पुत्र शिवा चला रहा था। बताया गया कि वाहन में उसके साथ एक अन्य नाबालिग भी मौजूद था। सीसीटीवी फुटेज में स्कॉर्पियो तेज रफ्तार में हूटर बजाते हुए आती दिखाई दे रही है। इसके बाद वाहन अनियंत्रित होकर पोल से टकराता और दुकान में जा घुसता नजर आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन





पुलिस जांच में जुटी

घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामले को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दिबियापुर थाना प्रभारी सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed