{"_id":"63f0b22383fa36c4a50167ef","slug":"ministry-of-defense-announces-election-in-kanpur-cantonment-area-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: रक्षा मंत्रालय ने की कानपुर छावनी क्षेत्र में चुनाव की घोषणा, जारी की अधिसूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: रक्षा मंत्रालय ने की कानपुर छावनी क्षेत्र में चुनाव की घोषणा, जारी की अधिसूचना
Sat, 18 Feb 2023 04:40 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 18 Feb 2023 04:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
रक्षा मंत्रालय ने कानपुर समेत देश के 53 छावनी क्षेत्रों में साधारण निर्वाचन की घोषणा कर दी है। रक्षा मंत्रालय ने इस संबंध में शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार 30 अप्रैल को मतदान होगा। हालांकि नामांकन प्रक्रिया कब से शुरू होगी और नाम वापसी व मतगणना संबंधी विस्तृत कार्यक्रम अगले एक-दो दिन में जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
बता दें कि कानपुर छावनी क्षेत्र में आखिरी चुनाव साल 2015 में 11 जनवरी को हुआ था। इस बोर्ड का कार्यकाल 11 जनवरी 2020 को खत्म हो रहा था, लेकिन केंद्र सरकार ने इसे 1 साल के लिए बढ़ा दिया था। इसके बाद बोर्ड को 3 सदस्य कर दिया गया, जिसमें से अब तक बोर्ड का कार्यकाल पांच बार छह छह महीने के लिए बढ़ाया जा चुका है।
विज्ञापन