फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ministers of state were upset with their own government officials

अपनी ही सरकार के अधिकारियों से परेशान राज्यमंत्री, जानकारी न देने पर अफसर पर बरसे जैकी

Tue, 13 Oct 2020 11:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 13 Oct 2020 11:22 PM IST
विज्ञापन
Ministers of state were upset with their own government officials
कलेक्ट्रेट में बैठक करते राज्यमंत्री जयकुमार जैैकी - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री और अपना दल से जहानाबाद क्षेत्र से विधायक जयकुमार जैैकी अधिकारियों से परेशान हो गए हैं। मंगलवार को कलेक्ट्रेट के गांधी सभागार में उन्होंने मीडिया के सामने विकास और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से सवाल-जवाब किए।
विज्ञापन


उन्होंने जिलाधिकारी संजीव सिंह के सामने उपायुक्त मनरेगा पुतान सिंह से दो टूक कहा कि ब्लॉकों में राज वित्त, चौदहवें वित्त और मनरेगा की जानकारी क्यों नहीं मिलती ? 1300 की लाइटें 4300 में क्यों लगाई जा रही हैं ? भ्रष्टाचार के आरोपी पंचायत सचिवों को कैसे नियुक्ति मिल जा रही है?
विज्ञापन


मनरेगा में फर्जी मजदूर कैसे काम करके भुगतान पा रहे हैं ? इन सारे सवालों का मनरेगा उपायुक्त कोई जवाब नहीं दे सके। अपने तर्क में वह इतना ही बोले की कार्रवाई होगी लेकिन कब और क्या कार्रवाई होगी, इसका भी वह जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित प्रेसवार्ता के जरिए राज्यमंत्री ने कहा कि गांव के हर नागरिक और हर ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत सदस्य को यह पता होना चाहिए कि गांव में विकास के लिए कितनी धनराशि आई और कहां प्रयोग हुई।

मगर इसकी जानकारी छिपाकर रखी जाती है। उन्होंने कहा कि वह इसीलिए ग्राम संसद का आयोजन करने जा रहे हैं। जिससे गांव के सदस्यों को यह सारी जानकारी हो सके। उन्होंने गांवों में आरोग्य वाटिका लगाए जाने की भी बात कही।


इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जब प्रदूषण फैलाने में किसानों के ऊपर मुकदमा दर्ज हो सकता है तो ईंट भट्टों के संचालकों के ऊपर भी हो सकता है। उन्होंने जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को ऐसे भट्टों की जांच कराने के निर्देश दिए। इसी के साथ ही अमौली क्षेत्र में बुखार से हो रही मौतों के बारे में भी उन्होंनें सीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल से जवाब मांगा। जिसका सीएमओ कोई जवाब नहीं दे सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed