{"_id":"5ffc6a798ebc3e31c965d3e4","slug":"minister-swami-prasad-maurya-gave-a-big-statement-in-hardoi","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिखावे के लिए गाल बजाने वालों की नहीं चलेगी नौटंकी: स्वामी प्रसाद मौर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिखावे के लिए गाल बजाने वालों की नहीं चलेगी नौटंकी: स्वामी प्रसाद मौर्य
Mon, 11 Jan 2021 08:42 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 11 Jan 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विपक्षी दलों के नेता जितना भी गाल बजा लें, उनकी नौटंकी जनता जान चुकी है। दो चुनावों में इन दलों को पटकनी दी जा चुकी है, आगे भी उन्हें हार ही झेलनी होगी। सोमवार को आईटीआई परिसर में आयोजित महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के एक सवाल का जवाब देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने यह बात कही।
उन्होंने कहा कि विपक्षियों का अब कोई दिखावा काम नहीं आएगा। जनता उन्हें हर चुनाव में धूल चटाएगी। आंदोलन करने वाले किसानों को गुमराह किया गया है। उनकी चिंता गैर भाजपाई छोड़ दें। केंद्र व प्रदेश सरकार स्वयं किसानों की चिंता कर रही है।
इससे पूर्व मंच पर भी उन्होंने सपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही श्रम विभाग है, जिसकी साइकिलें पहले सपा के गुर्गों को रेवड़ी की तरह बांट दी जातीं थीं। भाजपा शासन में इसी विभाग से मजदूरों को खोज-खोजकर लाभान्वित किया जा रहा है।