{"_id":"593055624f1c1ba915bde413","slug":"minister-satyadev-pachauri-ill-during-speech","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते-गिनाते अचानक बिगड़ी ‘योगी राज’ के कैबिनेट मंत्री की हालत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाते-गिनाते अचानक बिगड़ी ‘योगी राज’ के कैबिनेट मंत्री की हालत
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Fri, 02 Jun 2017 08:40 AM IST
विज्ञापन
भाषण देते समय अचानक बीमार हुए मंत्री सत्यदेव पचौरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी सरकार के तीन साल की उपलब्धियां गिनाते-गिनाते योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी की हालत अचानक बिगड़ गई। 19 मिनट के भाषण के बाद एकाएक मंत्री मौन हो गए और उनका शरीर ढीला हो गया। डायस हिलता देख टेंटकर्मी ने भाजपा नेताओं को बताया, जरा सी भी देर हो जाती तो मंत्री डायस सहित मंच से गिर जाते। आनन-फानन में मंत्री को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी जांच कर दवाएं दीं। करीब डेढ़ घंटे आराम करने के बाद कैबिनेट मंत्री जिले की स्वास्थ्य टीम की निगरानी में लखनऊ रवाना हो गए।
विज्ञापन
हरदोई में हुआ था सबका विकास सम्मेलन
बीमार होने से पहले मंत्री सत्यदेव पचौरी की अमर उजाला द्वारा ली गई फोटो
हरदोई के जीआईसी मैदान पर गुरुवार को केंद्र सरकार के तीन साल पूरा होने के उपलक्ष्य में सबका साथ सबका विकास सम्मेलन था। इसमें मोदी सरकार की तीन साल की उपलब्धियां बताने के लिए प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री सत्यदेव पचौरी आए थे। दोपहर करीब 1:20 बजे पचौरी मंच पर पहुंचे। दीप प्रज्ज्वलन के बाद मंत्री के स्वागत का सिलसिला चला। विधायक रजनी तिवारी, श्याम प्रकाश, राजा बक्स सिंह, सांसद अंशुल वर्मा और जिला प्रभारी नीरज सिंह के बाद करीब 2:30 बजे कैबिनेट मंत्री ने संबोधन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
बोलते-बोलते बिल्कुल शांत हो गए
भाषण देते समय अचानक बीमार हुए मंत्री सत्यदेव पचौरी
सीमा पार पाकिस्तान के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राइक और देश में कालाधन रखने वालों के खिलाफ नोटबंदी की सर्जिकल स्ट्राइक को मोदी सरकार का ऐतिहासिक फैसला बताते हुए सरकार की उपलब्धियों की चर्चा शुरू की। बोलते-बोलते वह करीब 30 सेकेंड के लिए बिल्कुल शांत हो गए। मंत्री का शरीर ढीला हो गया और वह डायस के सहारे हो गए। मंच और नीचे बैठे लोग कुछ नहीं समझ पाए लेकिन डायस हिलता देख एक टेंटकर्मी दौड़ा। उसका इशारा मिलते ही मंच पर बैठे भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्णा शास्त्री, नीरज सिंह, सांसद विधायक पास पहुंचे। नीरज सिंह ने मंत्री को पानी पिलाया, मंत्री का शरीर ढीला होता देख सुरक्षाकर्मी और भाजपाई पचौरी को मंच पर लगी कुर्सी पर ले गए।
डॉक्टर बोले मंत्री सत्यदेव कई दिनों से ठीक से सोए भी नहीं थे
भाषण देते समय अचानक बीमार हुए मंत्री सत्यदेव पचौरी
भाजपा जिला महामंत्री राजेश अगिभनहोत्री ने माइक से मैदान पर खड़ी एंबुलेंस को कॉल किया। 50 कदम दूर खड़ी एंबुलेंस को आने में करीब 5 मिनट लग गए। एंबुलेंस में मौजूद डॉक्टर ने मंत्री की जांच की। इसके बाद उन्हें सर्किट हाउसे ले जाया गया। मंत्री के पहुंचने के करीब 20 मिनट बाद सीएमओ डॉ. पीएच चतुर्वेदी के अलावा हृदय रोग के डॉक्टर अमित शर्मा पहुंचे। जांच में ब्लड प्रेशर ठीक निकला। डॉक्टर अमित ने बताया कि गैस बनने और थकान के कारण तबीयत बिगड़ गई थी। मंत्री कई दिन से ठीक से सोए भी नहीं थे। करीब डेढ़ घंटे सर्किट हाउस में आराम करने के बाद स्वास्थ्य टीम के साथ मंत्री सत्यदेव पचौरी लखनऊ के लिए रवाना हो गए।