फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Satish Mahana was seen making tea at the shop in kanpur

कानपुर: दुकान पर चाय बनाते दिखे योगी सरकार के मंत्री सतीश महाना, वीडियो वायरल

Sun, 15 Aug 2021 12:15 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 15 Aug 2021 12:15 AM IST
सार

कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को काली मंदिर रोड की चाय की दुकान पर पहुंचे। यहां उन्होंने दुकानदार से हालचाल पूछा। इसके बाद वे खुद चाय बनाने लगे।

विज्ञापन
Minister Satish Mahana was seen making tea at the shop in kanpur
दुकान पर चाय बनाते दिखे मंत्री सतीश महाना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में लोग उस समय दंग रह गए जब योगी सरकार के मंत्री को एक दुकान में चाय बनाते देखा। पहले तो किसी को यकीन ही नहीं हो रहा था कि यह मंत्री जी हैं। पास जाकर देखा तो मामला सच निकला।
विज्ञापन


मंत्री सतीश महाना दुकान पर चाय बना रहे थे। इसकी खबर आसपास लगते ही दुकान पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। लोगों ने वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया।

दरअसल कैबिनेट मंत्री सतीश महाना शनिवार को काली मंदिर रोड की चाय की दुकान पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने दुकानदार से हालचाल पूछा। इसके बाद वह खुद चाय बनाने लगे।
विज्ञापन


चाय बनाते देख आसपास निकल रहे लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। कैबिनेट मंत्री के हाथ की चाय पीने के लिए हर कोई आतुर दिखा। कैबिनेट मंत्री सतीश महाना जनता दरबार से निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान उन्हें स्व.परवेज की चाय की दुकान दिख गई। परवेज की पत्नी ऊर्मिला देवी खुद चाय बना रही थीं। सतीश महाना दुकान जाकर खुद चाय बनाने लगे। इसके बाद आसपास खड़े लोगों को चाय पिलाई। स


भी ने चाय की तारीफ की। पता हो कि ऊर्मिला देवी के पति परवेज की महामारी की चपेट में आकर पिछले दिनों मौत हो गई थी। ऊर्मिला देवी पति की दुकान को खुद चला परिवार का पेट पालती है। महाना ने उन्हें हर संभव मदद का वादा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed