फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Rakesh Sachan's wife was trapped in stamp theft, the collector has ordered a re-investigation

Rakesh Sachan: स्टांप चोरी में फंसीं थीं मंत्री की पत्नी, मामले की दोबारा होगी जांच, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Fri, 19 Aug 2022 10:11 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Aug 2022 10:11 AM IST
सार

जूही कलां में 4.59 करोड़ रुपये में व्यवसायिक भवन खरीदा था। सीमा सचान इसमें ही स्टांप चोरी में फंसीं थीं और उनके पक्ष की मौजूदगी के बिना एडीएम वित्त की पहले की गई जांच पर सवाल उठाए थे। कलेक्टर ने इस मामले में दोबारा जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Minister Rakesh Sachan's wife was trapped in stamp theft, the collector has ordered a re-investigation
मंत्री राकेश सचान और सीमा सचान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अवैध असलहा रखने के मामले में कोर्ट से सजा पा चुके कैबिनेट मंत्री राकेश सचान की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब स्टांप चोरी के मामले में फंसी उनकी पत्नी व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा सचान के मामले की फिर से जांच होने जा रही है। जिलाधिकारी कानपुर विशाख जी की कोर्ट ने सहायक महानिरीक्षक निबंधन को जूही कलां में स्थित उनके नीलम कांपलेक्स का स्थलीय निरीक्षण कर जांच रिपोर्ट सौंपने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन

आदेश में एआईजी को संबंधित संपत्ति का निरीक्षण कर 25 अगस्त से पहले रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है। कलक्टर कोर्ट ने यह आदेश सीमा सचान की ओर से एडीएम वित्त एवं राजस्व की 2019 में की गई जांच पर सवाल उठाए जाने के बाद दिए हैं। इस जांच रिपोर्ट में उन पर व्यावसायिक परिसर को खरीदने के दौरान 20.70 लाख रुपये की स्टांप कमी की बात पकड़ी गई थी।

विज्ञापन

एडीएम की जांच में हुई थी स्टांप कमी की पुष्टि
2019 में एडीएम वित्त एवं राजस्व रहे वीरेंद्र पांडेय ने 4.59 करोड़ रुपये की कीमत के भवन की स्टांप की जांच की थी। इसकी जांच आख्या में एडीएम ने कहा कि संपत्ति के निरीक्षण के दौरान पक्ष के लोग मौजूद थे। निरीक्षण के समय नीलम कांपलेक्स में अलग-अलग नाम से कई दुकानें संचालित मिलीं।

बेसमेंट पर 187.62 वर्गमीटर, भू तल 291.10 वर्गमीटर, प्रथम व द्वितीय तल पर 251.15-251.15 वर्गमीटर का निर्माण मौजूद था। निर्माण 20 साल पुराना है और पूरी तरह से व्यावसायिक है। ऐसे में प्रतिवादी ने जानबूझकर भारतीय स्टांप अधिनियिम 27 का उल्लंघन किया है।

राकेश सचान हैं जमीन खरीद में गवाह
केशव नगर निवासी नीलम श्रीवास्तव से जिस जमीन को सीमा सचान ने खरीदा था उस जमीन की खरीद के दस्तावेजों में मंत्री राकेश सचान का नाम गवाह के तौर पर रजिस्ट्री में दर्ज है। दूसरे गवाह के तौर पर अधिवक्ता अमित गुप्त का नाम दर्ज था जिन्होंने रजिस्ट्री को ड्राफ्ट और कंप्यूटर टाइप कराया था।

विज्ञापन

दो दर्जन लोगों के बयान दर्ज, तब भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची जांच
कोर्ट से पत्रावली ले जाने के मामले में जांच अधिकारी ने गुरुवार को नौ और लोगों के बयान दर्ज किए। अब तक दो दर्जन लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। हालांकि जांच अभी तक किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है। एक तरफ  जज के आदेश में अभिरक्षा से मंत्री के फरार होने का तथ्य लिखा था तो दूसरी तरफ पुलिस जांच का हवाला देकर एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

छह अगस्त को आर्म्स एक्ट के केस में मंत्री राकेश सचान दोषी ठहराए गए थे। उसके बाद वह कोर्ट से चले गए थे। कोर्ट की रीडर की तरफ से दी गई तहरीर में दावा किया गया था कि राकेश सचान पत्रावली लेकर फरार हो गए हैं। वहीं जज के आदेश संबंधी पत्र में मंत्री के अभिरक्षा में होने की पुष्टि हुई है।

मगर पुलिस तहरीर पर जांच ही कर रही है। जांच अधिकारी एसीपी कोतवाली अशोक कुमार सिंह का कहना है कि जिन लोगों के बयान दर्ज किए गए हैं, उन्होंने पत्रावली ले जाने का तथ्य नहीं बताया है। हालांकि तब भी अफसर दावा कर रहे हैं, कि वह जल्द ही जांच पूरी कर कोर्ट में रिपोर्ट सौंपेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed