फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister Jitin Prasad reached Kanpur

मंत्री जितिन प्रसाद ने दी नसीहत: अफसर कार्यकर्ताओं की सुनें, कार्यकर्ता संयम बरतें

Sat, 30 Apr 2022 11:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sat, 30 Apr 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
Minister Jitin Prasad reached Kanpur
मंत्री जितिन प्रसाद का स्वागत करती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मंडल के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को अपनी पहली समीक्षा बैठक में अधिकारियों और पार्टी कार्यकर्ताओं दोनों को नसीहत दी। सर्किट हाउस में शनिवार को सुबह 11.30 उन्होंने जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व आमजनों की शिकायतें भी सुनी।
विज्ञापन


पदाधिकारियों ने ऐसे कई मामले प्रभारी मंत्री के सामने रखे जिसमें अधिकारियों की तरफ से हीलाहवाली का आरोप लगाया गया। इस पर मंत्री ने कहा कि अधिकारी इस बात को गांठ बांध लें कि कार्यकर्ताओं की समस्याओं को अनसुना करने की कोशिश न करें। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी कहा कि सरकार अपनी पार्टी कीहै इसलिए संयमित रहना भी जरूरी है। भाजपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी शुक्ला ने घाटमपुर के उरिया गांव के पार्टी पदाधिकारी के परिवार को परेशान करने का मामला उठाया।
विज्ञापन


कहा कि सपा के कुछ गुंडे लोगों को परेशान कर रहे हैं। यह बात पुलिस को पता है लेकिन उसके खिलाफ कार्रवाई के बजाय पीड़ित को ही इधर-उधर समझाने में पुलिस लगी है। इस पर मंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने पुलिस के उच्च अधिकारियों से कहा कि ऐसा कतई बर्दाश्त नहीं होगा। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने वहां पहुंचे आमजन की शिकायतें सुनकर उनके निस्तारण का आश्वासन भी दिया। उनके साथ राज्यमंत्री व्यावसायिक शिक्षा कपिल देव अग्रवाल और संसदीय कार्य व चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हुक्का बार बिगाड़ रहा बच्चों का भविष्य, मंत्री बोले एक्शन लो
जन सुनवाई के दौरान प्रभारी मंत्री के सामने कल्याणपुर निवासी मनीष अग्रवाल ने शहर में बढ़ रहे हुक्का बार के चलन को लेकर शिकायत की। बोले इससे स्कूल बच्चों, युवाओं का भविष्य बिगड़ रहा है। मंत्री ने अधिकारियों से इसके खिलाफ अभियान चलाकर दोषियों पर कार्रवाई के लिए कहा।

इसी तरह केडीए, नगर निगम और तहसील में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर शिकायत की गई। इस पर मंत्री ने मंडलायुक्त, केडीए वीसी, जिलाधिकारी व नगर आयुक्त को निर्देशित किया। जन सुनवाई में गंभीरता लाने को कहा। सफाई कर्मचारी नेता राजू वाल्मीकि ने सुबह 5 बजे महिला सफाई कर्मचारियों की ड्यूटी का समय बदलने की मांग रखी। कहा कि यह उचित नहीं। क्योंकि महिलाओं पर सुबह बच्चों को स्कूल भेजने, भोजन की जिम्मेदारी रहती है। 

ओडीओपी से 25 को मिली सिलाई मशीन
ओडीओपी योजना में आवेदन करने वालीं 25 महिलाओं को सर्किट हाउस में मंत्री ने सिलाई मशीन दी। महिलाओं ने योजना में एक साल पहले आवेदन किया था।

वैक्सीनेशन सुस्त, प्रभारी मंत्री बोले, तेजी लाएं
जिले के प्रभारी मंत्री जितिन प्रसाद ने अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण को वैक्सीनेशन कवरेज में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। इसके बाद भी अभियान में तेजी नहीं आ पा रही है। छोटी उम्र के लाभार्थियों का अभियान स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग में तालमेल न बैठ पाने की वजह से मार खा रहा है। बेसिक शिक्षा अधिकारी के स्तर से सूची दी गई है कि लेकिन स्कूल अनमनापन दिखा रहे हैं। 15 से 17 साल आयु वर्ग के लाभार्थियों की पहली डोज 85 फीसदी तक हो गई है लेकिन दूसरी डोज अभी 53 फीसदी ही हो पाई है। सबसे अधिक 12 से 14 साल के लाभार्थी पिछड़े हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अमित कनौजिया का कहना है कि स्कूलों के प्रधानाचार्य बीएसए का आदेश मांग रहे हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों को सहयोग नहीं कर रहे। बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. पवन कुमार तिवारी का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग कहेगा तो पत्र भी जारी कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed