{"_id":"626cf5f070f3a861e1320238","slug":"minister-in-charge-of-chitrakoot-mandal-jaiveer-singh-inspected-the-district-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: मंत्री जी बांट रहे थे फल, बेड के पास पहुंचे तो मरी मिली महिला, इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: मंत्री जी बांट रहे थे फल, बेड के पास पहुंचे तो मरी मिली महिला, इलाज करने वाले डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
Sat, 30 Apr 2022 02:12 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Sat, 30 Apr 2022 02:12 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश सरकार में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह को चित्रकूट मंडल का प्रभारी बनाया गया था। वो शनिवार को सुबह अपने दौरे पर पहुंवे। यहां उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और जच्चा बच्चा केंद्र की व्यवस्था में सुधार करने के कड़े निर्देश दिए।
विज्ञापन
मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
प्रदेश के पर्यटन और चित्रकूटधाम मंडल के प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह जिला अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे तो कई जगह अव्यवस्थाएं मिलीं। मरीजों को फल वितरण के दौरान वार्ड में बीमार महिला की मौत की जानकारी हुई तो मंत्री खफा हो गए। इलाज करने वाले डॉक्टर को बुलाकर जानकारी ली। सीएमओ और सीएमएस को निर्देश दिए कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करें।
विज्ञापन
शनिवार को प्रभारी मंत्री जयवीर सिंह ने जिला अस्पताल में मरीजों से इलाज एवं दवाओं के बारे में जानकारी की। गायत्री देवी, सोहन, कुंता देवी ने बताया कि दवाएं अस्पताल से ही मिल रही हैं। उन्होंने जच्चा-बच्चा वार्ड, जनरल वार्ड, पोषण पुनर्वास केंद्र व एसएनसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों का हालचाल लिया और फल बांटा।
विज्ञापन
जनरल वार्ड में आग से झुलसा मरीज भर्ती था। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए कि इस मरीज को बर्न वार्ड में भर्ती कराया जाए। जनरल वार्ड में मैकी (30) निवासी चरदहा इलाज चल रहा था, लेकिन उसकी मृत्यु हो गई थी। कुछ समय पहले ही मंत्री वहां गए थे और महिला की मां को फल देकर आए थे।
विज्ञापन
इसकी जानकारी होते ही मंत्री ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल, सीएमओ डॉ. भूपेश द्विवेदी व सीएमएस डॉ. राजेश खरे से कहा कि जो डॉक्टर इस मरीज का इलाज कर रहा था, उसकी जांच कराकर सख्त कार्रवाई कराएं। एसपी अतुल शर्मा, सीडीओ अमित आसेरी के अलावा भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, ब्लाक प्रमुख सुशील द्विवेदी, भाजपा जिला प्रभारी देवेश कोरी, जिला उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल भी मौजूद रहे।
अमर उजाला की खबरों का लिया संज्ञान
अस्पताल के निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने दो बार जच्चा बच्चा वार्ड में जाने की इच्छा जताई। कई बार उन्हें टरकाने की कोशिश की गई। कहा कि वहां के बारे में अखबार में पढ़ा है। मौके पर जाकर प्रसूताओं, परिजनों, डॉक्टरों और स्टाफ से चर्चा की। कहा कि सरकार की योजना के अनुसार ही काम कराया जाएगा।
अस्पताल की छत पर मिली शराब की बोतल
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य मीरा जाटव ने कई समस्याओं की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। आरोप लगाया कि अस्पताल भवन की छत पर स्टाफ शराब पीता है और वहां बोतलें पड़ी हैं। जब वहां पर कुछ लोग पहुंचे तो देशी शराब की तीन बोतलें पाये जाने का दावा किया गया है।