फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister got angry at Kannauj agriculture officer for not responding to Akhilesh's tweet

Kanpur News: अखिलेश के ट्वीट का जवाब न देने पर मंत्री कन्नौज के कृषि अधिकारी पर भड़के

Fri, 05 Sep 2025 02:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
Minister got angry at Kannauj agriculture officer for not responding to Akhilesh's tweet
सीएसए पहुंचे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप साथ में वीसी डाॅ. आनंद कुमार व पदाधिकारी।  - फोटो : अमर उजाला
कानपुर। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में गुरुवार को प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ खाद एवं बीज वितरण की समीक्षा की। मंडल के कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया जिले में खाद की ज्यादा किल्लत होने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई।
विज्ञापन

वहीं कन्नौज के कृषि अधिकारी पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक्स पर खाद की किल्लत को लेकर की गई पोस्ट का जवाब न देने पर भड़क गए। कहा आपको आंकड़ों के साथ जिले में खाद की उपलब्धता का जवाब देना चाहिए था। सभी लोग ध्यान रखें किसी तरह की खाद की कमी नहीं है। सभी किसानों को खाद मिले।
विज्ञापन


कृषि मंत्री सूर्य प्रताप सिंह ने कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, फर्रुखाबाद, औरैया, इटावा जिले के अधिकारियों के साथ खाद एवं बीज की उपलब्धता को लेकर समीक्षा की। अगस्त माह में खाद की हुई किल्लत पर कन्नौज जिले के लिए अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट की थी। फर्रुखाबाद में विधायक से बिना पूछे खाद बिक्री करने पर मंत्री से शिकायत की थी। औरैया जिले में खाद की किल्लत पर जिलाधिकारी ने बड़ी कार्रवाई की थी। इस पर सभी अधिकारियों से बारी-बारी से सवाल जवाब किया। जिस पर अधिकारी जवाब नहीं दे पाए। मंत्री ने निर्देश देते हुए कहा, सभी अधिकारी अपने-अपने जिले में खाद की उपलब्धता के आंकड़ों को प्रकाशित कराएं जिससे लोगों को जानकारी हो सके। मंत्री ने तोरिया मिनीकिट वितरण में लक्ष्य पूरा न होने पर नाराजगी जताई। कृषि यंत्रों की बुकिंग के लिए टोकन मनी जमा करने वाले किसानों का पैसा अभी तक न लौटने पर मंत्री ने कड़ा रुख दिखाया। अधिकारियों से कहा कि किसानों की राशि तत्काल वापस कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएसए के वैज्ञानिक विकसित प्रजातियों का प्रचार प्रदेश भर में कराएं जिससे सभी किसानों को अच्छी किस्म के बीज मिलें। शाही ने सीएसए के निरीक्षण के दौरान यह बात कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कुलपति सभागार में विवि के कुलपति डॉ. आनंद कुमार सिंह, वैज्ञानिकों, डीन व डायरेक्टर संग बैठक की। साथ ही विवि में बने नए भवन का निरीक्षण किया। भवन में कुछ कमियां देख सुधारने के निर्देश भी दिए।

बैठक के दौरान कुलपति ने कृषि मंत्री को सरसों, गेहूं, जौ समेत विभिन्न फसलों की नई प्रजातियों की जानकारी दी। कहा यूपी में सरसों का औसत उत्पादन 13 क्विंटल प्रति हेक्टेयर है जबकि विवि की प्रजाति सुरेखा 20 से 22 क्विंटल प्रति हेक्टेयर उत्पादन दे रही है। कृषि मंत्री ने सभी नई प्रजातियों के नाम व खासियत की लिखित जानकारी मांगी। बजट की कमी को जल्द दूर करने का आश्वासन दिया।



कृषि मंत्री ने विवि के छात्रों के फॉर्म का भी निरीक्षण किया जहां मूंगफली, कोदो, रागी, सावा, ज्वार, बाजार आदि का ट्रायल चल रहा है। छात्रों से सीधा संवाद किया।



बीज विकास निगम का निरीक्षण
बैठक के बाद मंत्री ने बीज विकास निगम के परियोजना कार्यालय एवं बीज विद्यायन संयंत्र बगिया क्रासिंग का निरीक्षण किया और बीजों की गुणवत्ता को परखा। इस दौरान बीज विकास निगम व प्रमाणीकरण संस्था के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed