फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Minister asim arun inspected the streets with scooty in ravidaspuram kanpur

जब स्कूटी से गलियों में घूमे मंत्री जी: रविदासपुरम बस्ती पहुंचे असीम अरुण, सुनीं जनता की समस्याएं

Fri, 13 May 2022 11:24 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 13 May 2022 11:24 AM IST
सार

रविदासपुरम में गुरुवार रात समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने विधायक सुरेंद्र मैथानी को स्कूटी में पीछे बैठाकर क्षेत्र की गलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याएं सुनीं और वृद्धा आश्रम की सुविधाओं को भी परखा। 

विज्ञापन
Minister asim arun inspected the streets with scooty in ravidaspuram kanpur
विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ स्कूटी पर बैठे मंत्री असीम अरुण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर में गोविंदनगर विधानसभा क्षेत्र की रविदासपुरम बस्ती में समाज कल्याण विभाग के मंत्री असीम अरुण ने चौपाल लगाई। यहां उन्होंने क्षेत्रीय जनता की समस्याएं सुनीं और फिर विधायक सुरेंद्र मैथानी के साथ स्कूटी से गली-गली घूमे। साथ ही, साफ-सफाई और विकास कार्यों से लेकर सीवर समस्या को भी देखा। समाधान के लिए अफसरों को निर्देश भी दिए।

विज्ञापन

इस दौरान दो दिन पहले सड़क दुर्घटना के मृतक मैकूलाल के घर पहुंचे मंत्री ने उनके दो छोटे बच्चों की परवरिश के लिए योजना से लाभ दिलाने का आश्वासन दिया। परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि आपका परिवार जिस कार्य में कुशल होगा, उसे वैसा रोजगार दिलाएंगे। असीम अरुण के साथ महापौर प्रमिला पांडे, नगर आयुक्त जीएन शिवशरणप्पा पार्षद आरती विजय गौतम, नगर पार्षद दीपक सिंह, अभिनव दीक्षित मौजूद रहे।
विज्ञापन

वृद्धा आश्रम में मिलने वाली सुविधाओं को भी परखा
असीम अरुण ने दामोदर नगर स्थित वृद्धा आश्रम का निरीक्षण किया। समाज कल्याण अधिकारी प्रज्ञा पांडेय के साथ पहुंचकर कूलर, पंखों के साथ ही भोजन की व्यवस्था परखी। इस दौरान वृद्धों ने मंत्री से कहा कि यहां पर एक डॉक्टर नियुक्त किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही मच्छरदानी की भी मांग की। साथ ही वृद्धों का आयुष्मान कार्ड बनवाने को भी कहा। निरीक्षण के दौरान दामोदर नगर के लोग भी अपनी शिकायत लेकर पहुंच गए। किसी ने पानी तो किसी ने सीवर लाइन साफ न होने की समस्या रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed