{"_id":"63f4891859cced8e5e02c5c5","slug":"mining-mafia-maqsood-alam-arrested-used-to-do-illegal-mining-by-forming-a-gang-2023-02-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Orai: खनन माफिया मकसूद आलम हुआ गिरफ्तार, गैंग बनाकर करता था अवैध माइनिंग, ट्रकों से करवाता था परिवहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Orai: खनन माफिया मकसूद आलम हुआ गिरफ्तार, गैंग बनाकर करता था अवैध माइनिंग, ट्रकों से करवाता था परिवहन
Tue, 21 Feb 2023 02:43 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Tue, 21 Feb 2023 02:43 PM IST
सार
हमीपुर और जालौन में गैंग बनाकर अवैध खनन का काम करने वाला माफिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर संगीन धाराओं पर मुकदमा दर्ज करते हुए जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के जालौन में गैंग बनाकर अवैध खनन का कारोबार करने वाले कुख्यात खनन माफिया को कालपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गाड़ियों की दूसरी चेचिस पर कागज बनवाता था और गलत नंबर प्लेट लगाकर अवैध खनन का काम करता था। इसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
इस मामले का खुलासा करते हुए कालपी के पुलिस उपाधीक्षक डॉ. देवेंद्र पचौरी ने बताया कि जालौन और हमीरपुर इलाके में अवैध खनन का कारोबार करने वाले अवैध खनन में वांछित चल रहे मकसूद आलम को कालपी पुलिस ने जोल्हूपुर के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
यह हमीरपुर और जालौन में गैंग बनाकर मौरंग का अवैध खनन कराता था। इतना ही नहीं यह फेक चेचिस पर गलत नंबर प्लेट लगाकर इस काम को अंजाम देता था। इस मामले में पकड़े गए आरोपी मकसूद आलम और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
आईपीसी की धारा 378, 411, 420, 467, और धारा 34 व अवैध खनन के मामले में रिपोर्ट दर्ज हुई है। इसके पांच साथियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था, लेकिन यह आरोपी पुलिस को लगातार चकमा दे रहा था। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में पहले से ही मुकदमा दर्ज था।