फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   minimum temperature dropped, the weather became pleasant in the morning and evening, the sun bothered during the day

Kanpur News: न्यूनतम तापमान लुढ़का, सुबह व शाम को मौसम हुआ सुहाना, दिन में धूप ने किया परेशान

Sun, 23 Apr 2023 12:52 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Apr 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
minimum temperature dropped, the weather became pleasant in the morning and evening, the sun bothered during the day
कानपुर देहात। पिछले दो दिन से तेज गति से चली उत्तर पूर्व हवाओं ने मौसम में बदलाव ला दिया है। कई दिनों से चल रही भीषण गर्मी से निजात मिल गई है। न्यूनतम तापमान भी शनिवार को लुढ़क गया। इससे सुबह और शाम को मौसम सुहाना हो गया। हालांकि दोपहर में धूप निकली तो राहगीर छाता लेकर निकले।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज बिगड़ने के साथ सोमवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया था। भीषण गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। इसके बाद 41 डिग्री से ऊपर ही अधिकतम तापमान चल रहा था।
विज्ञापन


शुक्रवार को इसमें गिरावट हुई। वहीं, शनिवार को 2.6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस के स्तर पर आ गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इसकी वजह से गर्मी से निजात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, न्यूनतम तापमान भी 5.2 डिग्री सेल्सियस गिर गया। यह 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सामान्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि अगले पांच दिनों में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के कारण 26 अप्रैल तक हल्की बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed