फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mini Auction Six players from Kanpur will be seen in UP T 20 League Upendra sold for 13 50 lakhs

Mini Auction: यूपी टी-20 लीग में दिखेंगे कानपुर के छह खिलाड़ी, उपेंद्र 13.50 लाख में बिके…पढ़ें अपडेट

Thu, 19 Jun 2025 11:38 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 19 Jun 2025 11:38 AM IST
सार

Kanpur News: यूपी टी-20 का तीसरा सीजन इस बार 23 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रस्तावित है। जो हाईब्रिड मॉडल पर लखनऊ और कानपुर दोनों में खेला जाएगा। लीग का पहला सीजन कानपुर में खेला गया था, जिसमें काशी रुद्रास चैंपियन बना था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे सीजन में मेरठ मेवरिक्स टीम विजेता रही थी।

विज्ञापन
Mini Auction Six players from Kanpur will be seen in UP T 20 League Upendra sold for 13 50 lakhs
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन के लिए बुधवार को लखनऊ में हुए मिनी ऑक्शन में पहली बार शामिल हुए कानपुर के उपेंद्र यादव 13.50 लाख रुपये में काशी रुद्रास की टीम में जुड़े। नीलामी में वह तीसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। नीलामी में कानपुर से कुल 24 खिलाड़ी शामिल थे, जिसमें मात्र चार ही बिके। इसमें उपेंद्र के अलावा अलमास शौकत, निशांत गौड़ और सौभाग्य मिश्रा शामिल रहे।

विज्ञापन

वहीं, आदर्श सिंह और मो. शारिम को पहले ही रिटेन किया गया था।  बात करें पिछले साल की तो कानपुर से आठ खिलाड़ियों को यूपी टी-20 लीग में स्थान मिला था। इस बार ऑक्शन में करन शर्मा को सबसे अधिक 17.50 लाख रुपये में नोएडा सुपर किंग्स ने और दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी कार्तिक त्यागी को 16.25 लाख रुपये में मेरठ मेवरिक्स ने खरीदा।

विज्ञापन

Mini Auction Six players from Kanpur will be seen in UP T 20 League Upendra sold for 13 50 lakhs
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन - फोटो : amar ujala

नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) की ओर से होने वाली यूपी टी-20 लीग में पिछले वर्ष मेगा नीलामी में 171 खिलाड़ियों में 91 को खरीदा गया था। तीसरे सीजन के लिए छह फ्रेंचाइजियों ने कुल मिलाकर 63 खिलाड़ियों को रिटेन किया। वहीं, बुधवार को 45 खिलाड़ियों के खाली स्लॉट के लिए सभी छह फ्रेंचाइजियों ने अपने पसंदीदा खिलाड़ियों पर बोली लगाई।

विज्ञापन

Mini Auction Six players from Kanpur will be seen in UP T 20 League Upendra sold for 13 50 lakhs
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन - फोटो : amar ujala

23 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रस्तावित है तीसरा सीजन
शाम चार बजे से शुरू हुई नीलामी प्रक्रिया पूरी तरह ऑफलाइन रखी गई। इसे ब्रिटिश मॉडल करिश्मा कोटक ने होस्ट किया। यूपी टी-20 का तीसरा सीजन इस बार 23 अगस्त से 16 सितंबर तक प्रस्तावित है। जो हाईब्रिड मॉडल पर लखनऊ और कानपुर दोनों में खेला जाएगा। लीग का पहला सीजन कानपुर में खेला गया था, जिसमें काशी रुद्रास चैंपियन बना था। वहीं, लखनऊ में खेले गए दूसरे सीजन में मेरठ मेवरिक्स टीम विजेता रही थी।

विज्ञापन

Mini Auction Six players from Kanpur will be seen in UP T 20 League Upendra sold for 13 50 lakhs
यूपी टी-20 लीग के तीसरे सीजन का मिनी ऑक्शन - फोटो : amar ujala

गोरखपुर से नई पारी की शुरुआत करेंगे अंकित राजपूत
पूर्व रणजी कप्तान अंकित राजपूत ने पिछले वर्ष क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद अब वह अगस्त में होने जा रही यूपी टी-20 लीग में गोरखपुर लॉयंस के कोचिंग स्टॉफ में नजर आएंगे। तेज गेंदबाज अंकित बुधवार को नीलामी प्रक्रिया में भी शामिल रहे।

Mini Auction Six players from Kanpur will be seen in UP T 20 League Upendra sold for 13 50 lakhs
यूपी टी 20 लीग में रंगारंग कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

शहर के खिलाड़ी कीमत (लाख में) टीम

  • उपेंद्र यादव 13.50 काशी रुद्रास।
  • अलमास शौकत 4.00 गोरखपुर लायंस।
  • सौभाग्य मिश्रा 3.00 कानपुर सुपरस्टार।
  • निशांत गौड़ 3.00 लखनऊ फाल्कंस।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed