{"_id":"5e9875298ebc3e7739220dec","slug":"millions-lost-due-to-fire-in-the-house-house-burns-including-food-grains","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"घर में लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, अनाज समेत गृहस्थी जलकर हुई खाक, ग्रामीणोंं ने बुझाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लगी आग से हुआ लाखों का नुकसान, अनाज समेत गृहस्थी जलकर हुई खाक, ग्रामीणोंं ने बुझाई आग
Thu, 16 Apr 2020 08:54 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 16 Apr 2020 08:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन के दौरान गांव के एक घर में लगी आग से परिवार के लोगों पर मुसीबत का पहाड़ टूट पड़ा है । महोबा के थाना पनवाड़ी के ग्राम बुड़ेरा में बुधवार की रात एक घर में लगी आग से लाखों का माल जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के एकजुट प्रयास से तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
इसकी सूचना पुलिस व राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी गई है। ग्राम बुड़ेेरा निवासी हनुमत राजपूत बुधवार की रात करीब 10 बजे परिवार समेत खेतों पर था जबकि बहू घर में अकेली थी। तभी घर में अचानक आग लग गई। आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया।

आग की लपटे देख महिला बाहर निकल आई और शोर मचाने लगी। घटना के दौरान लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस व फायर बिग्रेड को भी सूचना दी गई। ग्रामीणों ने आसपास स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर आग पर काबू पाया।
अग्निकांड की घटना में घर में रखा 30 क्विंटल चना, 10 क्विंटल मटर, आठ क्विंटल लाही, 20 क्विंटल गेहूं समेत कच्चा मकान व गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान हनुमत राजपूत का कहना है कि बड़ी मुश्किल से खेतों में हुई पैदावार घर पहुंची थी।
आग में सब कुछ जलकर राख हो गया। अब वह खुले आसमान के नीचे जिंदगी गुजारने को मजबूर है। पीड़ित ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को सूचना देते हुए घटना में हुई क्षति का आकलन कराकर सरकारी सहायता दिलाए जाने की मांग की है। आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सका।