फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Milk trader died in Kanpur road accident

Kanpur Accident: मौरंग लदे ट्रक ने दूध व्यापारी को कुचला, मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 20 Oct 2022 10:42 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 20 Oct 2022 10:42 AM IST
सार

यूपी के कानपुर में गुरुवार सुबह सड़क हादसा हुआ। पिकअप का टायर बदल रहे दूध व्यापारी को ट्रक ने कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन
Milk trader died in Kanpur road accident
कुलदीप प्रजापति की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के बिधनू में गुरुवार सुबह रमईपुर चौराहे पर पिकअप का टायर बदल रहे दूध व्यापारी को मौरंग लदे ट्रक ने कुचल दिया। व्यापारी की मौके पर मौत हो गई। फतेहपुर बुढ़वा जहानाबाद निवासी कुलदीप प्रजापति (30) दूध का व्यापार करते थे। परिवार में पत्नी सुभद्रा, दो बेटे आर्यन और कार्तिक हैं। बड़े भाई शिवबदन ने बताया कि कुलदीप गुरुवार तड़के पिकअप में दूध लादकर कानपुर बेचने गए थे।

विज्ञापन


वापस लौटते समय रमईपुर चौराहे पर पिकअप का टायर पंचर हो गया। टायर बदलते समय कानपुर की ओर जा रहे तेज रफ्तार मौरंग लदे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। जिसमें कुलदीप की मौके पर मौत हो गयी। घटना के बाद भाग रहे ट्रक का क्षेत्रीय लोगों ने पीछा किया। जिसपर चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन


सड़क हादसे के बाद हाईवे के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद जाम खुलवाकर यातायात बहाल कराया। बिधनू थाना प्रभारी योगेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed