फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Middle aged man killed by hitting him with a heavy object on the head

Kanpur News: सिर पर भारी वस्तु से वार कर अधेड़ की हत्या

Tue, 22 Jul 2025 01:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Middle aged man killed by hitting him with a heavy object on the head
घटनास्थल पर जांच पड़ताल करती पुलिस और फाॅरेंसिक टीम।  - फोटो : संवाद
कानपुर। पनकी क्षेत्र में सोमवार को 50 वर्षीय अधेड़ की सिर पर भारी वस्तु से हमलाकर हत्या कर दी गई। शव शाम को रतनपुर में बाजार के पास झाड़ियों में मिला। पुलिस और फॉरेंसिक टीम की जांच में मृतक के सिर, मुंह और नाक पर चोटों के निशान मिले हैं। अभी शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन


रतनपुर के जवाहरपुरम सेक्टर चार में सोमवार शाम कुछ लोगों ने झाड़ियों में अधेड़ का शव औंधे मुंह गिरा देखकर पुलिस को जानकारी दी। पनकी थाने का फोर्स और फॉरेंसिक टीम ने जांच की। आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई। फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल से कुछ दूरी पर चार से पांच लोगों के ईंट रखकर बैठने के निशान और शराब की बोतल, डिस्पोजेबल गिलास और चिलम मिली है।
विज्ञापन


एडीसीपी पश्चिम कपिल देव सिंह ने बताया कि पास में ही एक दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में सिर पर भारी वस्तु से हमला करने के निशान मिले हैं। विवाद के दौरान मारपीट से मौत होने की आशंका जताई है। आसपास के दुकानदारों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed