{"_id":"615f4ac98ebc3e62c66a0330","slug":"middle-aged-man-body-found-hanging-from-noose-had-an-argument-with-wife-over-drinking-alcohol-akbarpur-news-knp6569523130","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, शराब पीने को लेकर पत्नी से हुई थी कहासुनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फंदे से लटका मिला अधेड़ का शव, शराब पीने को लेकर पत्नी से हुई थी कहासुनी
विज्ञापन
इकघरा गांव के पास अधेड़ का शव मिलने पर साक्ष्य संकलित करती टीम। (संवाद)
- फोटो : AKBARPUR
डेरापुर। इकघरा गांव किनारे खेत में लगे पेड़ में गुरुवार को एक अधेड़ का शव संदिग्ध हालात में फंदे से लटका मिला। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य संकलित किए। मृतक के साले की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात शराब पीने को लेकर अधेड़ का पत्नी से विवाद हुआ था।
इकघरा गांव निवासी राजेंद्र सविता की शादी परिवार के रामप्रकाश की मौत के बाद उसकी पत्नी सुमन के साथ हुई थी। शादी के समय सुमन के दो बेटियां थी। बाद में सुमन ने दो और बेटियों को जन्म दिया। राजेंद्र के शराब पीने के चलते पत्नी से अक्सर उसकी कहासुनी होती रहती थी।
ग्रामीणों के अनुसार बुधवार की रात शराब पीने को लेकर राजेंद्र व सुमन में कहासुनी हुई। जिससे नाराज होकर वह घर से बाहर चला गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। गुरुवार की सुबह गांव के लोग खेतों पर पहुंचे तो उन्हें जामुन के पेड़ में रस्सी के सहारे पर राजेंद्र का शव फंदे से लटका मिला।
विज्ञापन
जानकारी पर मृतक का भाई रमेश, पत्नी सुमन, बेटी रेनू, गौरी, मानशी व गुड्डी समेत अन्य परिवारीजन रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। वहीं अकबरपुर के अयोध्यानगर वार्ड से पहुंचे साले रोहित ने सूचना पुलिस को दी।
मौके पर पहुंचे एसआई विमल सिंह ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर घटना स्थल पर साक्ष्य संकलित कराए। एसआई ने बताया कि परिजनों ने किसी तरह का आरोप नहीं लगाया है। पीएम रिपोर्ट व तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।