{"_id":"5b940df8867a557f220f8aa6","slug":"mice-cut-digital-x-ray-machine-wire","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एक्सरे मशीन में चूहों ने लगा दिया ब्रेक, सीएमएस बोले- फिल्म खत्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सरे मशीन में चूहों ने लगा दिया ब्रेक, सीएमएस बोले- फिल्म खत्म
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 08 Sep 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
एक्सरे कराने के लिए इंतजार करते मरीज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के हरदोई में जिला अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए लगाई गई डिजिटल एक्सरे मशीन के संचालन पर चूहों ने ब्रेक लगा दिया है। चूहों के तार काटने से मशीन ठप है। इसके कारण मरीज परेशान हैं। जिला अस्पताल में डिजिटल एक्सरे मशीन लगाई गई है। लेकिन कभी फिल्म न होने के बात कहकर तो कभी तकनीकी सहायक के न होने का बहाना बनाकर एक्सरे कक्ष पर ताला जड़ दिया जाता है। जब दबाव पड़ता है तो डिजिटल एक्सरे शुरू कर दिया जाता है। गत पांच दिन से डिजिटल एक्सरे मशीन बंद है। जिसके कारण मरीजों को साधारण एक्सरे कराने पड़ रहे है।
विज्ञापन
विभाग ने कमरे पर ताला जड़ दिया
बंद पड़ा डिजिटल एक्सरे कक्ष
- फोटो : अमर उजाला
विभागीय कर्मियों की मानें तो चूहों ने डिजिटल मशीन के तार काट दिए हैं। विभाग ने फिर प्लेट न होने की बात कहकर कमरे पर ताला जड़ दिया है। मरीजों को बाहर से एक्सरे कराने पड़ रहे हैं। इस संबंध में सीएमएस डा. एके शाक्य ने बताया कि डिजिटल एक्सरे मशीन की फिल्म खत्म हो गई है। उसके लिए मांग पत्र भेेजा गया है, साथ ही कंपनी को भी तकनीकी जांच के लिए लिखा गया है। सोमवार से डिजिटल एक्सरे मशीन का संचालन शुरू हो जाएगा।