{"_id":"6877f4a2520f1739fc08a816","slug":"mgm-bokaro-won-16-gold-medals-in-zonal-judo-championship-etawa-news-c-216-1-etw1002-128141-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: जोनल जूडो चैंपियनशिप में एमजीएम बोकारो ने जीते 16 स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: जोनल जूडो चैंपियनशिप में एमजीएम बोकारो ने जीते 16 स्वर्ण
विज्ञापन
इटावा। सीबीएसई पूर्वी जोनल जूडो चैंपियनशिप 2025 के समापन समारोह का आयोजन किया गया। मंगलवार को समापन समारोह का आयोजन एमनीव विजन स्कूल में किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि की भूमिका एसडीएम सदर विक्रम सिंह राघव ने निभाई। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
प्रतियोगिता में एमजीएम बोकारो ने सर्वाधिक 16 स्वर्ण, 14 रजत और 20 कांस्य पदकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जीजीएस पब्लिक स्कूल, सेक्टर-5B (12 स्वर्ण, 5 रजत व 3 कांस्य) और तीसरे स्थान पर आर्मी पब्लिक स्कूल, कुनरघाट (आठ स्वर्ण, छह रजत व नौ कांस्य) रहा। एमनीव विजन स्कूल के चेयरमैन अतिवीर सिंह यादव ने प्रतियोगिता को विद्यालय के लिए गौरव का विषय बताया और खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की।
वाइस चेयरमैन डॉ. विकास यादव ने खेलों को संतुलित जीवन की कुंजी बताया और विद्यालय की ओर से खेलों को बराबरी से महत्व दिए जाने पर बल दिया। प्रधानाचार्य पंकज शर्मा ने छात्रों के अनुशासन, मेहनत और खेल भावना की प्रशंसा की। प्रतियोगिता में एमनीव विजन स्कूल ने कुल 33 पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
इनमें चार रजत और 29 कांस्य पदक शामिल हैं। इसके साथ ही अच्छा प्रदर्शन करने वाले विद्यालयों में रेडिएंट सेंट्रल एकेडमी अंबेडकर नगर, ओपन माइंड्स पटना, ग्रिजली विद्यालया कोडरमा, डीपीएस इटावा, चिन्मया विद्यालय रायबरेली, सहित कई विद्यालय शामिल रहे। कार्यक्रम के गेस्ट ऑफ ऑनर बैंक ऑफ बड़ौदा आगरा के रीजनल मैनेजर सुंदर सिंह व विशेष अतिथि के रुप में हिमांशु पिल्लई, अभिषेक, आकिब जावेद खान रहे। डॉ. कैलाश चंद्र यादव, डाॅ.आनंद, मनोज, डॉ. प्रमोद रहे।