{"_id":"654b428b5677e3f6d0016ada","slug":"mfcim-inaugurated-in-iit-kanpur-center-dedicated-to-healthcare-innovation-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: आईआईटी कानपुर में एमएफसीआईएम का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवा नवाचार को समर्पित है सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: आईआईटी कानपुर में एमएफसीआईएम का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवा नवाचार को समर्पित है सेंटर
Wed, 08 Nov 2023 01:41 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Wed, 08 Nov 2023 01:41 PM IST
सार
Kanpur News: राहुल मेहता ने केंद्र के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया, जो अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य सेवा नवाचार को आगे बढ़ाने और विभिन्न इंजीनियरिंग और चिकित्सा विषयों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन
आईआईटी कानपुर में एमएफसीआईएम का उद्घाटन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आईआईटी कानपुर में रिजेनेरेटिव चिकित्सा और डिजिटल चिकित्सा को लेकर मेहता फैमिली सेंटर फॉर इंजीनियरिंग इन मेडिसिन का उद्घाटन किया गया। इस केंद्र की स्थापना भूपत और ज्योति मेहता फैमिली फाउंडेशन के राहुल मेहता के सहयोग से की गई है।
विज्ञापन
यह केंद्र इंजीनियरिंग और चिकित्सा के अभिसरण पर अनुसंधान के लिए सहयोग करने के लिए शोधकर्ताओं और वैज्ञानिकों को एक साथ लाएगा।देश में पहला प्रयास है, जब किसी तकनीकी संस्थान में रिजेनेरेटिव चिकित्सा और डिजिटल चिकित्सा पर रिसर्च होगी, जिससे भविष्य में चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी परिवर्तन आना तय है।
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव डॉ. अभय करंदीकर ने कार्यक्रम की शुरुआत की। राहुल मेहता ने केंद्र के लिए अपना दृष्टिकोण साझा किया, जो अगली पीढ़ी के स्वास्थ्य सेवा नवाचार को आगे बढ़ाने और विभिन्न इंजीनियरिंग और चिकित्सा विषयों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के लिए समर्पित है।
विज्ञापन