फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Metro will start running from Central from the first week of April, CM will inspect

Kanpur : अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल से दौड़ने लगेगी मेट्रो, CM करेंगे निरीक्षण, मिनट टू मिनट प्रोग्राम

Sun, 23 Mar 2025 12:40 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 23 Mar 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Metro will start running from Central from the first week of April, CM will inspect
कानपुर मेट्रो - फोटो : अमर उजाला
अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल स्टेशन से आईआईटी के बीच मेट्रो दौड़ने लगेगी। मेट्रो के कॉरिडोर-1 (आईआईटी से नौबस्ता) के अंतर्गत मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक पांच अंडरग्राउंड स्टेशन (चुन्नीगंज, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नयागंज व कानपुर सेंट्रल) तैयार हैं। वहीं, रविवार को सीएम योगी आदित्यनाथ शहर आएंगे। वह चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री रविवार को अंडरग्राउंड चुन्नीगंज मेट्रो स्टेशन का निरीक्षण करने के दौरान मेट्रो का ट्रायल रन भी ले सकते हैं। उनके आगमन के दौरान स्टेशन की अप व डाउन लाइन पर दो मेट्रो खड़ी रहेंगी। यदि सीएम ट्रायल रन लेते हैं तो मेट्रो 90 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से सेंट्रल तक पहुंचेगी। साथ ही यहां मेट्रो की उपलब्धि को लेकर प्रदर्शनी भी आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि शुक्रवार को ही मेट्रो रेल संरक्षा आयुक्त (सीएमआरएस) ने अपनी टीम के साथ कॉरिडोर-1 के सभी पांचों स्टेशनों का निरीक्षण पूरा कर लिया है। अब सिर्फ उनकी ओर से एनओसी मिलनी बाकी है। एनओसी मिलने के बाद सेंट्रल से आईआईटी के बीच मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। मोतीझील से कानपुर सेंट्रल तक मेट्रो करीब सात किमी के दायरे में चलेगी। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डिप्टी जीएम (पीआर) पंचानन मिश्रा ने बताया कि अप्रैल के पहले सप्ताह से सेंट्रल स्टेशन से आईआईटी के बीच मेट्रो का संचालन शुरू हो जाएगा। जल्द ही सीएमआरएस की एनओसी मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Metro will start running from Central from the first week of April, CM will inspect
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सेंट्रल स्टेशन से हर 12 मिनट में मिलेगी मेट्रो
सेंट्रल स्टेशन भूमिगत मेट्रो स्टेशन से हर 12 मिनट में मेट्रो ट्रेन मिलेगी। सेंट्रल से स्टेशन तक किराया 40 रुपये होगा। मेट्रो 25 मिनट में सेंट्रल से आईआईटी स्टेशन तक पहुंचेगी। सूत्रों ने बताया कि दो-चार दिन में मेट्रो रेल संरक्षण आयुक्त की रिपोर्ट उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन को भेज दी जाएगी। उसी के आधार पर मेट्रो चलने की तिथि तय हो जाएगी।

 

Metro will start running from Central from the first week of April, CM will inspect
कानपुर मेट्रो स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
सीएम करेंगे चुन्नीगंज कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को साढ़े चार घंटे तक शहर में रहने के दौरान अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। स्मार्ट सिटी के तहत चुन्नीगंज में बनाए जा रहे कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वे बिठूर महोत्सव जाएंगे।

सीएम के निरीक्षण के पहले शनिवार को जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने दोनों स्थलों का अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर व्यवस्था देखी। शनिवार सुबह पहले डीएम नगर आयुक्त सुधीर कुमार, एडीएम सिटी राजेश कुमार व अन्य अफसरों के साथ चुन्नीगंज स्थित कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन पहुंचे। फिलहाल कन्वेंशन सेंटर का काम 85 फीसदी पूरा हो गया है। रविवार को सीएम सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। जनप्रतिनिधियों के साथ भी सीएम की बैठक होगी।

 

Metro will start running from Central from the first week of April, CM will inspect
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
सीएम का मिनट टू मिनट प्रोग्राम
10:30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे
10:35 बजे मेट्रो स्टेशन चुन्नीगंज का निरीक्षण
10:48 बजे स्मार्ट सिटी कन्वेंशन सेंटर का निरीक्षण
11:05 बजे सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार पहुंचेंगे
11:30 बजे तक जनप्रतिनिधियों के साथ भेंट
11:30 बजे से कानून व्यवस्था और विकास की समीक्षा बैठक
12:10 बजे तक समीक्षा बैठक समाप्त होगी
01:10 बजे तक आरक्षित समय रहेगा
01:15 बजे तक पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे
01:20 बजे पुलिस लाइन से बिठूर रवाना होंगे
01:40 बजे बिठूर हेलीपैड पर आगमन
03:10 बजे तक बिठूर महोत्सव में रहेंगे
03:20 बजे बिठूर स्थित हेलीपैड स्थल पर पहुंचेंगे
03:25 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed