{"_id":"67aa5665a030ae41c305b290","slug":"metro-did-not-leave-space-for-walking-on-the-14-meter-wide-route-kanpur-news-c-12-1-knp1063-998826-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: मेट्रो ने 14 मीटर चौड़े मार्ग पर पैदल चलने लायक जगह नहीं छोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: मेट्रो ने 14 मीटर चौड़े मार्ग पर पैदल चलने लायक जगह नहीं छोड़ी
विज्ञापन
मेट्रो के निर्माण कार्य के कारण विजयनगर से नमक फैक्टरी की ओर जानी वाली सड़क के संकरे रास्ते से
- फोटो : संवाद
कानपुर। 14 मीटर चौड़े विजयनगर-डबल पुलिया मार्ग पर गल्ला मंडी चौराहे के पास मेट्रो ने लोगों के निकलने के लिए मात्र ढाई फीट जगह छोड़ी है। सब्जी मंडी-गल्ला मंडी समानांतर रोड पर नाला निर्माण, गंदगी और अतिक्रमण से हजारों लोग परेशान हैं। मेट्रो की मनमानी और नगर निगम की लापरवाही से रोज घंटों जाम लग रहा है।
उप्र मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (यूपीएमआरसी) ने मेट्रो के निर्माण कार्य के लिए आठ महीने पहले डबल पुलिया से गल्ला मंडी होते हुए विजयनगर की ओर की सड़क से फुटपाथ तक बैरिकेडिंग लगाई थी। जनवरी में गल्ला मंडी से डबल पुलिया की ओर का रास्ता बंद कर दिया था। दुकानदारों और क्षेत्रवासियों के विरोध पर मात्र दो फीट जगह ही छोड़ी, जिससे एक बार में एक व्यक्ति ही पैदल निकल पाता है। दुकानदारी भी प्रभावित है। रास्ता इतना संकरा है कि इससे बाइक भी नहीं गुजर सकती। इलाके के लोग अपनी बाइक रिश्तेदारों के घरों में खड़ी कर रहे हैं।
मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग लगने की वजह से राहगीर विजयनगर सब्जी मंडी चौराहे से मनकामेश्वर मंदिर मार्ग होते हुए गल्ला मंडी की तरफ जाने के लिए मजबूर हैं। इसी सड़क के दोनों तरफ फुटपाथ पर सब्जी की दुकानों और दूसरी तरफ से भी वाहनों के आने के कारण दिनभर यातायात प्रभावित रहता है। जाम भी लगता है। नगर निगम ने समस्या का समाधान करने के बजाय तीन महीने पहले इसी सड़क के किनारे गल्ला मंडी से सब्जी मंडी चौराहा होते हुए मछली बाजार तक नाला सफाई, मरम्मत और उसे ढकवाने का कार्य शुरू करा दिया। पौने दो करोड़ रुपये से हो रहे कार्य की हालत यह है कि नाले से निकली सिस्ट तक नहीं उठाई गई है।
विज्ञापन
एक महीने पहले ठेकेदार ने अखिलेश्वर महादेव मंदिर के पास जेसीबी से नाला सफाई के दौरान वहां से सड़क के दूसरी तरफ तक पड़ा पाइप तोड़ दिया था। गड्ढा होने से आए दिन वाहन सवार उसमें गिरकर चुटहिल हो रहे हैं। बावजूद नगर निगम ध्यान नहीं दे रहा है।
- अखिलेश सिंह, दुकानदार, गल्ला मंडी
मुख्य मार्ग पर बैरिकेडिंग की वजह से ज्यादातर वाहन विजयनगर सब्जी मंडी-गल्ला मंडी मार्ग से गुजरते हैं। तमाम कवायदों के बाद भी नगर निगम सड़क को अतिक्रमणमुक्त नहीं करा पाया। तीन महीने पहले नाला निर्माण शुरू होने से दिक्कत और ज्यादा बढ़ गई हैं।
- पंकज मिश्रा, गल्ला मंडी
नगर निगम का नाला निर्माण कार्य काफी सुस्त गति से हो रहा है। तीन महीने से सड़क पर दिनभर धूल उड़ती रहती है। अतिक्रमण व निर्माण कार्य होने के कारण हर समय जाम के हालात बने रहते हैं। दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है।
- दिनेश विश्वकर्मा, विजयनगर सब्जी मंडी
मेट्रो ने घर के पास फुटपाथ तक घेरकर बैरिकेडिंग लगा दी थी। रास्ता इतना पतला है कि एक बार में एक आदमी का पैदल निकलना मुश्किल है। बाइक भी रिश्तेदार के घर पर खड़ी है। आने-जाने में काफी दिक्कत हो रही है।
- दीप्ती शुक्ला, विजयनगर गल्ला मंडी
कोट
डबल पुलिया के पास स्टेशन और रैंप निर्माण के लिए डिजाइन के अनुसार बैरिकेडिंग लगाई गई है। पैदल निकलने के लिए मार्ग छोड़ा है। जल्द से जल्द डी-वॉल और रूफ स्लैब निर्माण पूरा कर बैरिकेडिंग हटा दी जाएंगी।
- पंचाचन मिश्रा, डिप्टी जीएम (पीआर), यूपीएमआरसी
विजयनगर सब्जी मंडी रोड पर पांच बार अभियान चलाकर अतिक्रमण हटवाया जा चुका है। दोबारा अभियान चलाया जाएगा। जुर्माना भी वसूला जाएगा।
-आरएस यादव, जोनल प्रभारी, जोन छह नगर निगम
नाले से निकली सिल्ट उठवाई जाएगी। ठेकेदार को जल्द से जल्द कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
-संतोष विश्वकर्मा, सहायक अभियंता, जोन छह नगर निगम