Kanpur: मीटर रीडिंग में घपला करने का मामला, दो अधिशासी और एक अवर अभियंता निलंबित
बीते दिनों में मीटरों में रीडिंग स्टोर कर बिजली चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा हुआ था। इस मामले में केस्को एमडी ने दो अधिशासी अभियंता और एक अवर अभियंता को निलंबित कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर में मीटरों में रीडिंग स्टोर कर बिजली चोरी करने के मामले में केस्को एमडी अनिल ढींगरा ने अधिशासी अभियंता वीके सिंह, प्रभारी अधिशासी अभियंता परीक्षण खंड तृतीय रजनीश कुलश्रेष्ठ और अवर अभियंता पराग डेयरी मुलायम सिंह यादव को निलंबित कर दिया है। निलंबन के दौरान दोनों जेई प्रबंध निदेशक केस्को के कार्यालय में संबद्ध रहेंगे। मुलायम सिंह को अधीक्षण अभियंता वितरण मंडल तृतीय से संबद्ध किया गया है। इसके साथ ही मीटरों की अदलाबदली करने व घर में मीटर रखने के आरोपी पूर्व मीटर रीडर मनीष भट्ट और क्षेत्र के मीटर लीडरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए।
साथ ही बिलिंग एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। अधीक्षण अभियंता अनिल जायसवाल के नेतृत्व में 134 उपभोक्ताओं के परिसरों को चेक करने के लिए गठित आठ टीमों ने 20 मीटर बदले पाए थे। 38 मीटरों में रीडिंग स्टोर मिली थी।
वहीं केस्को पराग डेयरी डिवीजन में पूर्व मीटर रीडर मनीष भट्ट के घर मीटर, मीटर रीडिंग मशीन के साथ बड़ी संख्या में बिल मिले थे। अधिकारियों ने मीटर रीडर के खिलाफ किदवईनगर थाने में तहरीर भी दी थी। इसी मामले में निलंबन की कार्रवाई की गई है।