फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meter of most polluted area in Kanpur is bad: AQI increased for third consecutive day in Kalyanpur area

कानपुर में सबसे प्रदूषित क्षेत्र का मीटर ही खराब: कल्याणपुर क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन बढ़ा एक्यूआई

Sat, 20 Nov 2021 01:11 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 20 Nov 2021 01:11 AM IST
सार

आईआईटी के आसपास बीते तीन से बढ़ा एक्यूआई दर्शाने के बाद चौथे दिन मीटर खराब हो गया। इस वजह से शुक्रवार की रीडिंग दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को आईआईटी का एक्यूआई 257 था।

विज्ञापन
meter of most polluted area in Kanpur is bad: AQI increased for third consecutive day in Kalyanpur area
कानपुर में प्रदूषण - फोटो : amar ujala

विस्तार

मौसम में नमी और बादल रहने से शुक्रवार को भी शहरी क्षेत्र में प्रदूषण की मात्रा में इजाफा हुआ। कल्याणपुर और आईआईटी क्षेत्र में इसका असर ज्यादा देखने को मिला। कल्याणपुर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) लगातार तीसरे दिन बढ़ा हुआ दर्ज किया गया।
विज्ञापन


हालांकि आईआईटी के आसपास बीते तीन से बढ़ा एक्यूआई दर्शाने के बाद चौथे दिन मीटर खराब हो गया। इस वजह से शुक्रवार की रीडिंग दर्ज नहीं हुई। मंगलवार को आईआईटी का एक्यूआई 257 था। बुधवार को 305 और गुरुवार को 322 पर पहुंच गया था। बताते हैं कि यहां दो-तीन दिन आगे भी रीडिंग दर्ज नहीं होगी।
विज्ञापन


कल्याणपुर की तरह बाकी क्षेत्रों के एक्यूआई में भी पांच से 10 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई है। नमी और बादलों की वजह से जमीन से धुएं और धूल के रूप में ऊपर जाने वाले प्रदूषित कण बिखरने के बजाए एक स्थान पर परत के रूप में जमा हो जाते हैं, जिससे प्रदूषण की मात्रा बढ़ जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाकी क्षेत्रों का तो और भी बुरा हाल
जब शहर के साफ सुथरे आईआईटी क्षेत्र की यह हालत है तो ट्रांसपोर्ट नगर, टाटमिल, नौबस्ता और रामादेवी, फजलगंज जैसे क्षेत्रों की हालत निश्चित तौर पर इससे ज्यादा खराब होगी। मेट्रो निर्माण वाले क्षेत्र आर्यनगर, बेनाझाबर, नवीन मार्केट, बड़ा चौराहा, नरोना चौराहा के आसपास धूल की वजह से सांस लेना दूभर है। मगर शहर में इन क्षेत्रों का एक्यूआई मापने की व्यवस्था नहीं है। 

प्रदूषण की स्थिति (एक्यूआई)
क्षेत्र                       17 नववंबर  18 नवंबर  19 नवंबर 
किदवई नगर क्षेत्र में           238      215       240
कल्याणपुर क्षेत्र में             235      253       284
नेहरू नगर क्षेत्र में             286      284       306
आईआईटी के आसपास       305      322     मीटर खराब
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed