{"_id":"5c31e8dabdec2256f4368e06","slug":"meteorological-department-warns-of-rain-in-winter-season","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"यूपी के तमाम शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी के तमाम शहरों के लिए मौसम विभाग ने दी बारिश की चेतावनी
Mon, 07 Jan 2019 09:13 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 07 Jan 2019 09:13 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर समेत यूपी के तमाम शहरों में आने वाले एक-दो दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। पश्चिमी विक्षोभ पिछले दो दिनों से सक्रिय है। इसी कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हुई भी है।
डेमो पिक
यहां भी बारिश होती है तो ठंड बढ़ेगी और कोहरा भी पड़ेगा। सोमवार के बाद शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है। दो दिन से 23 डिग्री चल रहा अधिकतम पारा शनिवार को एक डिग्री गिरकर 22 रिकार्ड किया गया। हालांकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। यह बढ़कर 7.6 पर पहुंच गया।
डेमो पिक
मौसम विभाग के अनुसार पिछले छह सालों से जनवरी में थोड़ी-बहुत बारिश होती रही है। सबसे ज्यादा 2014 में 105 मिमी और 2012 में 56.8 मिमी बारिश हुई थी। पिछले वर्ष भी इस महीने बारिश का आंकड़ा 28.2 मिमी रहा है। बारिश की वजह से ठंड में इजाफा होने के साथ-साथ कोहरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
डेमो पिक
बूंदों से जो वाष्पन होता है, वह कोहरे में तब्दील हो जाता है। आने वाले सप्ताह में दिन का पारा 21 डिग्री सेल्सियस और रात का पांच से छह डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
विज्ञापन
डेमो पिक
पिछले कुछ वर्षों में जनवरी में बारिश (मिमी में)
2017 में- 28.2
2016 में- 10.9
2015 में- 23.5
2014 में-105.6
2013 में- 4.6
2012 में- 56.8
2017 में- 28.2
2016 में- 10.9
2015 में- 23.5
2014 में-105.6
2013 में- 4.6
2012 में- 56.8