फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Message to stay on the path of truth delivered at the farewell gathering.

Kanpur News: अलविदाई मजलिस में दिया राहे हक पर रहने का संदेश

Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Message to stay on the path of truth delivered at the farewell gathering.
कानपुर। अंजुमन-ए-फिरदौसिया की ओर से 56वें दौर की तरही शब्बेदारी का आयोजन रविवार को ग्वालटोली मकबरा में हुआ। हजरत अब्बास के अलम के साथ इमाम बारगाह जहूरुल हसन जाफरी से शबीहे ताबूत हजरत इमाम हुसैन के साथ जुलूस निकला। इस मौके हुई अलविदाई मजलिस में कहा गया कि दास्तान-ए-कर्बला हक की राह पर चलने और बातिल के आगे न झुकने, कुर्बानी पेश करने का संदेश देती है। जुलूस मकबरा ग्वालटोली स्थित छोटी कर्बला हुसैनी मैदान में सुबह आठ बजे से दिन 10 बजे तक गश्त करता रहा। इस दौरान मेहमान अंजुमन शम्मे हुसैनी, अंजुमन हुसैनिया कदीम मोहम्मदपुर के बैनर तले कर्बला के 72 प्यासे शहीदों को नजराना-ए-अकीदत पेश किया गया। यहां से यह जुलूस इमाम बारगाह आगामीर पहुंचा। इसके बाद मजलिसे अजा हुई। अंजुमन की अलविदाई मजलिस को लखनऊ के मौलाना सादिक आबिदी ने खिताब किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्बला की शहादत इस्लाम की राह में कुर्बानी का सबक देती है। इस्लाम के दोस्तों और दुश्मनों की पहचान का सलीका सिखाती है। फुरकान हैदर रिजवी, अली अब्बास नकवी इलाहाबादी, अनवार अहमद सज्जादी, आसिफ अब्बास, नजरे आलम जाफरी, रानू नकवी, ताज मिर्जा, अफसर हुसैन, शमीम हैदर, तालिब सज्जादी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed