फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meritorious students were rewarded after the results of the examination were declared.

Kanpur News: परीक्षा परिणाम घोषित कर मेधावी छात्र-छात्राओं को किया पुरस्कृत

Wed, 08 Apr 2026 01:31 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 Apr 2026 01:31 AM IST
विज्ञापन
Meritorious students were rewarded after the results of the examination were declared.
पुखरायां। नगर स्थित आरएसजीयू इंटर कॉलेज में मंगलवार को कक्षा नौ व 11 का वार्षिक परीक्षाफल घोषित कर अंकतालिका दी गई। मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

विद्यालय के प्रबंधक प्रकाश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा शिक्षा और संस्कार के साथ आगे बढ़ना है। जिनके कम अंक आए हैं उनको जो बीत गया उस पर विचार नहीं करना है बल्कि आगामी परीक्षा में अधिक अंक लाने का संकल्प लेते हुए परिश्रम करना है। उन्होंने कक्षा नौ की परीक्षा में अमरदीप, आराध्या श्रीवास्तव, कुशाग्र गौतम और कक्षा 11 की परीक्षा में मारिया, काजल, अभय कुमार त्रिपाठी, जावेरिया फातिमा, जाह्नवी शुक्ला, रिया देवी को कक्षा में सर्वोच्च अंक पाने पर परीक्षाफल के साथ मेडल पहनाकर पुरस्कृत किया। प्रधानाचार्य अखिलेश द्विवेदी ने छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। यहां बृजपाल सिंह, संजय त्रिपाठी, सुरेंद्र कुमार गुप्ता, गीता सचान, नमिता, नवीन कुमार, ज्ञान सिंह, साहूकार सिंह, महेंद्र कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed