{"_id":"61c22ca2986cc3753a14b763","slug":"mercury-reached-4-4-degrees-melting-increased-akbarpur-news-knp670936274","type":"story","status":"publish","title_hn":"4.4 डिग्री पहुंचा पारा, गलन बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
4.4 डिग्री पहुंचा पारा, गलन बढ़ी
विज्ञापन
कानपुर देहात। पश्चिमी विक्षोभ व उत्तर पश्चिमी बर्फीली हवाओं के चलने से पारा लगातार लुढ़क रहा है। मंगलवार को पारा 2.6 डिग्री सेल्सियस लुढ़क 4.4 डिग्री पहुंच गया। इससे गलन बढ़ गई। ठंड से राहत पाने के लिए लोगों ने घरों में अलाव जलाए।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। बर्फीली हवाओं के चलने से शीत लहर रही। इधर मंगलवार को न्यूनतम तापमान का पारा लुढ़क कर 4.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे जनजीवन खासा प्रभावित हुआ। महिलाओं ने बच्चों को गर्म कपड़े पहनाए। लोग घरों से गर्म कपड़े पहन कर ही निकले। बाइक पर निकले लोग व बच्चे भी कैप लगाए दिखे। महिलाएं शॉल ओढ़कर ही आते जाते दिखीं। हालांकि दिन में धूप खिली। बुजुर्ग व महिलाओं ने धूप में बैठकर काम निपटाए। सीएसए के मौसम वैज्ञानिक एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से इस सप्ताह शीत लहर का प्रकोप जारी रहेगा। आलू व सब्जियों की फसलों में हल्की सिंचाई कर किसान नुकसान बचा सकते हैं। (संवाद)
चिह्नित 197 स्थल, अलाव जलवाए 96 जगह
कानपुर देहात। ठंड से राहगीरों को बचाव के लिए तहसील प्रशासन की ओर से 53 अलाव स्थल चिह्नित किए गए हैं। वहीं, 13 नगर निकायों में कुल 144 स्थल चिह्नित किए गए हैं। पिछले शनिवार को जिला प्रशासन ने अलाव जलने के स्थलों का सत्यापन कराया। इसमें 96 स्थलों पर अलाव जलाने की दावा किया गया। हालांकि रविवार को एडीएम वित्त एवं राजस्व जेपी गुप्ता के निरीक्षण में रूरा निकाय में अलाव ठंडे मिले थे। (संवाद)