फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Memorandum submitted to the minister regarding the problems of the Ruma industrial area.

Kanpur News: रूमा औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मंत्री को साैंपा ज्ञापन

Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:38 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the minister regarding the problems of the Ruma industrial area.
कानपुर। रूमा स्थित जेएम पैलेस में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी को स्थानीय उद्यमियों ने क्षेत्र की समस्याओं को लेकर ज्ञापन साैंपा।
विज्ञापन


रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के महामंत्री बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि मंत्री के पूर्व निर्देशों के बावजूद सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था जैसे विकास कार्य अधूरे हैं, जिससे उद्योगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि कोविड-19 के बाद से उद्योगाें की स्थिति सही नहीं होने के बावजूद यूपीसीडा की ओर से मेंटेनेंस चार्ज और नगर निगम के हाउस टैक्स उद्यमियों पर दोहरा बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन


इसके साथ ही उद्यमियों ने कई भूखंडों पर अवैध कब्जे का मुद्दा भी उठाया। कब्जे हटवाकर उद्यमियों को शीघ्र भूखंड दिलाने की मांग की गई। महानगर पहुंचने पर तिरंगा अगरबत्ती समूह के निदेशक नरेंद्र शर्मा ने औद्योगिक मंत्री का स्वागत किया। इस माैके पर रूमा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष बद्री प्रसाद गुप्ता, प्रशांत साहू, नवीन केसरवानी, रोहित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed