फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Member of Parliament took injured by her to hospital

सांसद ने पेश की मानवता की मिसाल, घायलों को कार से पहुंचाया अस्पताल 

Wed, 20 Jun 2018 07:14 AM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 20 Jun 2018 07:14 AM IST
विज्ञापन
Member of Parliament took injured by her to hospital
सीएचसी कर्मियों को फटकारतीं सांसद अंजूबाला - फोटो : अमर उजाला
यूपी में कानपुर के बिल्हौर क्षेत्र में हिंदूपुर गांव के समीप एक बाइक पर सवार तीन लोग दुर्घटनाग्रस्त हो गए। दुर्घटना के कुछ देर बाद मौके से गुजर रहीं सांसद अंजू बाला ने घायलों की हालत बिगड़ती देखकर सभी घायलों को सीएचसी बिल्हौर पहुंचाया। दुर्घटना में घायल गर्भवती महिला के प्राथमिक उपचार में हो रही ढिलाई पर उन्होंने सीएचसी में तैनात डाक्टरों और अन्य कर्मियों को फटकार लगाई। इसके अलावा सीएचसी प्रभारी के मौके पर न मिलने की शिकायत सीएमओ कानपुर नगर से की। 
विज्ञापन



मंगलवार को क्षेत्र के जीटी रोड-बावनझाला संपर्क मार्ग पर हिंदूपुर गांव निवासी हिंदूपुर गांव के छुन्नूलाल पुत्र लल्लू लाल अपनी बाइक से गर्भवती सोनी पत्नी विजयबाबू और परिवार की किशोरी मोनी पुत्री धर्मराज को लेकर बिल्हौर की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना में तीनों बाइक सवार हेलमेट न लगाए होने से बुरी तरह घायल हो गए। इसी दौरान वहां से मिश्रिख लोकसभा सांसद अंजूबाला का काफिल गुजरा। सड़क किनारे घायलों को देखकर सांसद ने बिना किसी लेट-लतीफी के उक्त तीनों को लहूलुहान हालत में गाड़ी में लादकर सीएचसी बिल्हौर में भर्ती कराया। जहां आकस्मिक ड्यूटी पर तैनात डॉ सैफ के न होने पर सांसद नाराज हो उठीं। गर्भवती सोनी की प्राथमिक चिकित्सा भली प्रकार न होने पर उन्होंने सीएचसी प्रभारी के बारे में पूछताछ की तो बताया कि वह कानपुर में निवास करते हैं।  
विज्ञापन



एक माह में लगवाउंगी सभी अस्पतालों में एक्स-रे मशीन 
सांसद अंजूबाला ने तहसील क्षेत्र के चौबेपुर, शिवराजपुर, ककवन और बिल्हौर के सामुदायिक स्वास्थ्य कें द्रों में बीते करीब चार सालों से एक्स-रे मशीन न होने की बात जानकर स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही बताया। उन्होंने कहा कि मैं अभी सीएमओ कानपुर नगर से बात करती हूं और यदि एक माह में सभी सीएचसी में एक्स-रे मशीन न लगी तो लोकसभा में मामले को उठाउंगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन



नदीहा रोड पर बाइक दुर्घटना, एक घायल 
कोतवाली क्षेत्र के उत्तरीपुरा पुलिस चौकी क्षेत्र के नदीहा रोड पर एक तेज रफतार बाइक सवार गाड़ी सहित बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इंसपेक्टर ज्ञान सिंह दुर्घटनाकी सूचना पर मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बाइक दुर्घटना में ककवन थाना क्षेत्र केगढ़ेवा गांव निवासी सोनू पुत्र राजन घायल हुए हैं। नदीहा रोड पर रामबख्शपुरवा गांव के समीप तेज रफतारबाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुई है, बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed