फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   mela

सब्जियों की अगेती खेती से बढ़ाएं आमदनी

Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:35 AM IST
विज्ञापन
mela
गोष्ठी में लगे स्टालों में उत्पाद देखती विधायक। - फोटो : AKBARPUR
झींझक (कानपुर देहात)। झींझक ब्लाक परिसर में ब्लाक परिसर में आयोजित किसान कल्याण मिशन कार्यक्रम के तहत आयोजित गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में रसूलाबाद विधायक निर्मला संखवार ने कहा कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए मेले का आयोजन किया जा रहा है। किसानों को चाहिए कि गेहूं, धान के साथ ही सब्जियों की भी अगेती खेती करें। इससे उनकी आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन

विधायक ने प्रधानमंत्री आवास योजना की लाभार्थी मीनू देवी को प्रमाण पत्र दिया। जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्र ने कहा कि किसान फल व सब्जियों की खेती करें। अनुदान के लिए इच्छुक किसान कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। प्रत्येक वर्ष जिले पर लक्ष्य आता है और उसे सभी ब्लाकों में दिया जाता है। गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिक डॉ. आरएस कमलवंशी, पशु चिकित्सक डॉ. अजीत कटियार ने भी किसानों को जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने मेले में लगे विद्युत, बाल विकास एवं पुष्टाहार, पशुपालन, विकास, कृषि समेत अन्य विभागों के स्टालों को देखकर सरकारी योजनाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन ऋषिकेश अवस्थी ने किया। गोष्ठी में रंजन कुशवाहा, लालजी सहित चार किसानों को सम्मानित भी किया गया। इस दौरान राजकीय बीज भंडार प्रभारी उदय सिंह पाल, सुपरवाइजर बाल विकास निर्मला गौतम, एडीओ पंचायत रजनीश वर्मा, संजय पाल, केके यादव, राघव अवस्थी, नीरज सेंगर, सौरभ, हौसला प्रसाद, एसके सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed