फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Mega block on Ganga bridge: 18 MEMU and passenger trains will remain cancelled for 43 days.

गंगा पुल पर मेगा ब्लॉक : 18 मेमू और पैसेंजर ट्रेनें 43 दिन रहेंगी निरस्त

Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Mega block on Ganga bridge: 18 MEMU and passenger trains will remain cancelled for 43 days.
कानपुर। गंगा पुल पर ट्रैक सुदृढ़ीकरण कार्य होना है। इस कारण एक अप्रैल से 14 मई तक मेगा ब्लॉक लिया जा रहा है। इससे कानपुर से चलने वाली 18 मेमू, पैसेंजर ट्रेनों को 43 दिन तक निरस्त किया गया है। विभिन्न रूटों की 31 ट्रेनों का मार्ग भी परिवर्तित किया गया है।
विज्ञापन

उत्तर-मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 64701 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ मेमू और लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी मेमू 54154 कानपुर सेंट्रल -रायबरेली पैसेंजर, 54153 रायबरेली-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर, 64212 कानपुर सेंट्रल-लखनऊ मेमू दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी। 64255 उतरेटिया-कानपुर सेंट्रल मेमू तीन अप्रैल से 14 मई, 54101 प्रयागराज संगम-अनवरगंज पैसेंजर व 54102 अनवरगंज-प्रयागराज संगम पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी। 54325 सीतापुर सिटी-कानपुर सेंट्रल पैसेंजर एक अप्रैल से 12 मई तक, 54326 कानपुर सेंट्रल-सीतापुर सिटी पैसेंजर दो अप्रैल से 13 मई, 55345 लखनऊ-कासगंज पैसेंजर दो अप्रैल से 14 मई तक निरस्त रहेंगी। 55346 कासगंज-लखनऊ पैसेंजर एक अप्रैल से 13 मई, 64203 लखनऊ-कानपुर सेंट्रल मेमू दो अप्रैल से 14 मई तक, 64214 कानपुर सेंट्रल -लखनऊ मेमू एक अप्रैल से 13 मई, 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी। 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी दो अप्रैल से 13 मई, 14101 प्रयागराज संगम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई और 14102 कानपुर सेंट्रल -प्रयागराज संगम एक्सप्रेस दो अप्रैल से 13 मई तक निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन



12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ इंटरसिटी डाउन लाइन पर दो अप्रैल से 13 मई तक परिवर्तित मार्ग आगरा फोर्ट-मथुरा-कासगंज -शाहजहानपुर-लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसका यमुना ब्रिज आगरा, टूंडला, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा भरथना, फफूंद, झींझक, रूरा, पनकी धाम, कानपुर सेंट्रल, उन्नाव पर ठहराव नहीं रहेगा। ट्रेन नंबर-12004 नई दिल्ली-लखनऊ शताब्दी एक्सप्रेस भी इसी समयाअवधि में गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलेगी। इसका अलीगढ़, टूंडला, इटावा, फफूंद, कानपुर सेंट्रल पर ठहराव नहीं रहेगा। वहीं, 22426 आनंद विहार टर्मिनल-अयोध्या कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस दो से सात अप्रैल, नौ से 14 अप्रैल, 16 से 21 अप्रैल, 23 से 28 और 30 अप्रैल, एक से पांच मई, सात से 12 मई तक गाजियाबाद-मुरादाबाद-लखनऊ के रास्ते चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed