कानपुर: सरसौल ब्लॉक में डीडीओ की अध्यक्षता में प्रधानों की बैठक, विकास कार्य ठप होने पर जताई नाराजगी
Kanpur News: नरवल तहसील के सरसौल विकासखंड कार्यालय में जिला विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की बैठक आयोजित की गई। इसमें ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष अरुण तोमर उर्फ रोहित समेत सरसौल ब्लॉक के ग्राम प्रधान शामिल हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानों ने गांवों में विकास कार्य ठप होने समेत कई समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। बैठक में प्रधानों ने हर घर जल योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की समस्या का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। प्रधानों ने बताया कि प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने के बाद पिछले ढाई महीने से आईडी की तकनीकी समस्या के कारण विकास कार्य प्रभावित हैं।
ग्राम सभाओं के पुराने भुगतानों पर रोक लगी होने से भी काम आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। पंचायतों की नई कार्ययोजना भी अभी तक तैयार नहीं हो सकी है। प्रधानों ने तहसील स्तर पर जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए अलग काउंटर स्थापित करने, आवेदन की रिसीविंग देने और लंबे समय से लंबित मानदेय का भुगतान कराने की मांग रखी।
प्राथमिकता वाले कार्यों का एस्टीमेट जमा करने के निर्देश
प्रधानों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए जिला विकास अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकता वाले विकास कार्यों का एस्टीमेट तैयार कर तत्काल ब्लॉक कार्यालय में जमा कराया जाए, ताकि नए कार्य शुरू कराए जा सकें। उन्होंने पुराने कार्यों का भुगतान जल्द कराने का आश्वासन दिया और पंचायत सचिवों को प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए। जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए अलग काउंटर की व्यवस्था को लेकर एसडीएम से वार्ता करने की बात कही गई। वहीं, हर घर जल योजना में आ रही खामियों के समाधान के लिए एक्सईएन से बातचीत करने का आश्वासन दिया गया।