फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

मंडी व्यवस्था होगी मजबूत, ई-मार्केंटिंग में बढ़ रहे कदम : राधा मोहन सिंह

Mon, 14 Dec 2020 12:50 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:50 AM IST
विज्ञापन
meeting
किसान पंचायत में मौजूद कार्यकर्ता व किसान। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। रविवार को अकबरपुर डिग्री कालेज में मंडलीय किसान पंचायत में भाजपा के पूर्व कृषि मंत्री व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह ने कृषि कानूनों पर किसानों के मन से भ्रम साफ किया। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों से किसान मजबूत होंगे। विपक्ष किसानों को गुमराह कर राजनीति कर रहा है। मंडी रहेगी, व्यवस्था और मजबूत होगी। मंडियों को तकनीक से जोड़कर ई-मार्केटिंग का विकास किया जाएगा।
विज्ञापन

अकबरपुर डिग्री कॉलेज सभागार में जिलेभर से किसान व कार्यकर्ता पहुंचे थे। इस दौरान प्रदेश प्रभारी ने कहा कि केंद्र सरकार गांव, गरीब व किसान के लिए समर्पित है। कृषि कानूनों को किसानों के हित के लिए लाया गया है। कहा कि 2004 में अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार के दौरान राष्ट्रीय किसान आयोग बना था। 2006 में किसानों के उत्थान के लिए सुझाव दिए गए थे, लेकिन कांग्रेस की सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। नरेंद्र मोदी की सरकार ने कृषि सुधार के लिए वर्ष भर में 75 हजार करोड़ रुपये सरकारी खजाने से किसानों को दिए।
विज्ञापन

कहा कि 2009 से 2010 तक कृषि मंत्रालय का बजट 12 हजार करोड़ रुपये था। मोदी की सरकार ने कृषि बजट 1 लाख 34 हजार करोड़ रुपये का कर दिया है। कांट्रैक्ट फार्मिंग निजी एजेंसियों को उत्पाद खरीदने की अनुमति देगा। कांट्रैक्ट केवल उत्पाद के लिए होगा। खेतिहर भूमि को अलग रखा गया है। नए कृषि कानूनों से किसानों की आमदनी बढ़ेगी। इससे पूर्व कार्यक्रम में आने वाले किसानों का महिलाओं ने तिलक कर स्वागत किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान सांसद भानु प्रताप वर्मा, राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल, विधायक प्रतिभा शुक्ला, विनोद कटियार, निर्मला संखवार, क्षेत्रीय मंत्री पूनम शंखवार, कार्यक्रम संयोजक राहुल अग्निहोत्री, राजेंद्र सिंह चौहान, डॉ विवेक द्विवेदी, डॉ सतीश शुक्ला, ज्योत्सना कटियार, व्यापारी नेता श्याम मोहन दुबे, मलखान सिंह चौहान, भाजयुमो जिलाध्यक्ष परवेश कटियार, धनंजय पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी विकास मिश्रा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed