{"_id":"5fc2afb88ebc3e9b7c13cb03","slug":"meeting-akbarpur-news-knp596910656","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन विवाद की शिकायतों का तत्काल कराएं निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन विवाद की शिकायतों का तत्काल कराएं निस्तारण
विज्ञापन
रसूलाबाद में शिकायतें सुनते एसपी व एसडीएम।
- फोटो : AKBARPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। जिले के सभी थानों में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। रसूलाबाद में एसपी ने शिकायतें सुनीं। उन्होंने जमीन संबंधी विवाद राजस्व टीमों के साथ मिलकर निपटाने के निर्देश दिए। कहा कि छोटी शिकायतों को भी गंभीरता से लें।
अकबरपुर कोतवाली में एसडीएम आनंद कुमार सिंह व सीओ संदीप सिंह ने शिकायतें सुनीं। राजस्व संबंधी 8 शिकायतें आईं। निस्तारण के लिए संबंधित लेखपालों व हल्का प्रभारियों को निर्देश दिए गए। तीन मामलों में तत्काल टीमें भेजी गईं। रसूलाबाद थाने में एसपी केशव कुमार चौधरी ने शिकायतें सुनीं। लाला भगत गांव निवासी प्रदीप कुमार ने एसपी व एसडीएम अंजू वर्मा से शिकायत कर बताया कि ग्राम प्रधान प्रदीप कुमार चारागाह की जमीन में पंचायत भवन का निर्माण करा रहा है। ग्राम सभा की जमीन खाली पड़ी है। ग्रामीणों ने प्रधान की मनमानी पर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बीडीओ और लेखपाल को मौके पर जाकर निर्माण कार्य रोकने के निर्देश दिए। कुल 12 शिकायतें आईं, जिसमें दो का निस्तारण कर दिया गया।
इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्रा मौजूद रहे। एसपी ने अकबरपुर व शिवली कोतवाली में कोरोना हेल्प डेस्क और कार्यालय का निरीक्षण किया। सामाजिक दूरी का पालन करने के निर्देश दिए। शिवली कोतवाली में छह शिकायतें आईं। कल्यानपुर के सत्यप्रकाश, रौतपुर के दिनेश कुमार, शिवली की सोनी गुप्ता, बैरी सवाई की नन्ही देवी, रायपुर के हरबंश सिंह ने शिकायतें दर्ज कराई। एसडीएम रामशिरोमणि, थाना प्रभारी वीरपाल सिंह ने शिकायतों के निस्तारण का भरोसा दिया।
विज्ञापन
गांव में रखें नजर
रसूलाबाद में थाना समाधान दिवस के दौरान एसपी केशव कुमार चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनावों को देखते हुए गांवों में बीट के सिपाही अच्छे से नजर रखें। ग्राम प्रधान पद के दावेदारों के साथ वर्तमान और पूर्व प्रधानों की सूची बना लें। छोटी घटनाओं की निगरानी करें उन्हें बीट बुक में दर्ज करें। एसडीएम अंजू वर्मा ने लेखपालों को निर्देश दिया कि आयुष्मान गोल्डन कार्ड योजना की प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत एक परिवार के पांच लोगों को पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज प्रति वर्ष दिए जाने का प्रावधान है।
शिवली कोतवाली की बगिया देखी
एसपी केशव कुमार चौधरी शनिवार दोपहर शिवली कोतवाली पहुंचे। यहां परिसर में विकसित की गई बगिया उन्होंने देखी। बगिया में नीबू, आम, अनार, कटहल आदि फल व कई तरह के फूलों के पौधे तैयार हैं। चार वर्ष पूर्व बगिया लगाई गई थी। परिसर की साफ सफाई देख वह संतुष्ठ नजर आए। मिशन शक्ति के तहत आने वाली फरियादियों के लिए सुनवाई कक्ष मुख्य परिसर के समीप बनवाने का निर्देश दिया। उन्होंने बाद में अभिलेखों का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए। थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर, सत्यपाल सिंह, शिवप्रकाश, कैलाश, विनय, अमृता आदि रहे।