फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   meeting

कृषि विधेयक से साफ हुआ एक देश-एक बाजार का रास्ता : डॉ. महेंद्र नाथ

Mon, 12 Oct 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
meeting
प्रेस वार्ता में जानकारी देते केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के कैबिनेट मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पांडेय ने कहा कि कृषि विधेयक का सीधा फायदा किसानों को मिलेगा। बिचौलियों का काम खत्म होने से किसान देश की किसी मंडी में उपज बेचकर मुनाफा कमा सकता है। कांट्रैक्ट फार्मिंग के कानून से किसानों का फायदा होगा और धोखाधड़ी रुकेगी। केवल फसल के कांट्रैक्ट का प्रावधान है। कृषि भूमि दायरे से बाहर है। कृषि विधेयक से एक देश एक बाजार का रास्ता साफ हो गया है। वह रविवार को उक्त बातें कलक्ट्रेट सभागार में कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि किसानों की आय को दोगुना करने के लिए भाजपा की सरकार ने कदम उठाए हैं। अनाजों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वर्ष 2013-14 की तुलना में 2020-21 में 32 फीसदी से लेकर 73 फीसदी तक की वृद्धि की गई है। उन्होंने कहा कि आठ वर्ष पूर्व गेहूं का समर्थन मूल्य 1400 रुपये था। 41 फीसदी वृद्धि कर समर्थन मूल्य प्रति क्विंटल 1975 रुपये किया गया है। मसूर का समर्थन मूल्य 73 फीसदी बढ़ाकर 5100 रुपये किया गया है। इसी प्रकार सरसों का समर्थन मूल्य 3050 से बढ़ाकर 4650 रुपये किया गया है। यह वृद्धि 52 फीसदी है। धान का समर्थन मूल्य 43 फीसदी बढ़ाकर 1868 रुपये किया गया है।
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले आठ साल की तुलना में गेहूं की सरकारी खरीद में 85 फीसदी अधिक खर्च किया गया है। धान की सरकारी खरीद में 192 फीसदी अधिक रुपये खर्च किए गए। उड़द की दाल खरीद खर्च में भी 414 फीसदी की बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी खरीद का लक्ष्य भी बढ़ा है। सरकार की प्राथमिकता में किसान हैं। उनके हित के लिए नियम बनाया गया है। कहा कि कृषि विधेयक को लेकर शंकाएं निराधार हैं। न मंडी खत्म होगी न मंडी अधिनियम और न ही न्यूनतम सर्मथन मूल्य। मंडी विधेयक का पंजाब और हरियाणा के कुछ निश्चित लोग फायदा उठा रहे थे। अब वही लोग विरोधी दल के साथ कृषि विधेयक पर गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं। यहां जिलाध्यक्ष अविनाश सिंह चौहान, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी मोहित पांडेय, डीएम डॉ. दिनेश चंद्र व एसपी केशव कुमार चौधरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौशल विकास से युवाओं को देंगे रोजगार
कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया कि युवाओं को कौशल विकास से जोडने पर फोकस है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ स्किल (आईआईएस) को अपडेट किया गया है। यहां पठन पाठक के जरिए युवाओं में कौशल विकास किया। दादानगर, कानपुर में सीटीआई भवन को अपग्रेड किया गया है। कौशल विकास के जरिए युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिहाड़ी मजदूर के पंजीयन की व्यवस्था शुरू की गई है। कोरोना में पलायन करने वाले मजदूरों का ब्योरा भी जुटाया गया है। कौशल के अनुसार रोजगार देने का काम भी किया गया है। सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने बटाईदार को भूमिहीन किसान माना है। इसी के अनुसार उन्हें फसल की क्षति, लोन व अन्य सुविधाएं देने का कदम उठाया है। कहा कि इससे किसानों की बेहतरी होगी। बटाईदार को दिए हक से भूमि के स्वामी किसानों का मालिकाना हक बरकरार रहेगा। इसकी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed