{"_id":"5f7b74468ebc3e9b9f371c67","slug":"meeting-akbarpur-news-knp5867432169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पूर्व मंत्री के काफिले को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पूर्व मंत्री के काफिले को घेरा
विज्ञापन
रूरा (कानपुर देहात)। कस्बे के गहोलिया गांव में सोमवार को मृतक किशोरी परिवार से प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के प्रतिनिधि मंडल ने मुलाकात की। वहां से लौटने के दौरान रास्ते में आरोपी पक्ष की महिलाओं ने पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया के काफिले को रोक लिया। साथ ही हत्या जैसे मामले में फर्जी जेल भेजने का आरोप लगाया। पूर्व मंत्री ने सीओ को बुलाया। वह मौके पर पहुंचे और आरोपी पक्ष के परिजनों को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिया।
किशोरी का कंकाल मिलने की घटना को लेकर पीड़ित परिवार से राजनीतिक दलों के लोग मिलने जा रहे हैं। सोमवार को प्रसपा के प्रतिनिधि मंडल में शामिल पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया, पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व मंत्री अरुणा कोरी, शंभूदयाल दोहरे, जिलाध्यक्ष राजेश सिंह समेत दस सदस्यीय दल ने मुलाकात की। किशोरी के पिता ओमप्रकाश व मां माया देवी से घटना के बाबत जानकारी ली। कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। इसमें वह पूरी तरह से परिवार के साथ हैं।
वहां से लौटने के दौरान किशोरी की हत्या में आरोपी बनाए उसके ताऊ जियालाल और ब्रजलाल के परिवार की महिलाओं ने रास्ते में बैठकर काफिला रोक लिया। पूर्व मंत्री शिवकुमार बेरिया ने सीओ को सूचना दी। सीओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। महिलाओं ने पूर्व मंत्री को बताया कि जमीन के विवाद में गलत आरोप लगाया गया। महिलाओं ने घटना की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। सीओ ने महिलाओं को भरोसा दिया कि मामले की जांच चल रही है। निष्पक्ष रुप से कार्रवाई होगी। तब महिलाओं ने प्रतिनिधि मंडल के काफिले को आगे जाने दिया।