फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Meet these Boxing Queens from City of Kanpur

क्या आपको भी लड़के करते हैं परेशान! जरूर पढ़िए इन जांबाज मर्दानियों के 'शौर्य की कहानी'

Tue, 07 Aug 2018 12:10 AM IST
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर
पुलकित तिवारी, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:10 AM IST
सार

- राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकीं खिलाड़ियों ने सड़कों पर किया शोहदों से मुकाबला
- लड़कियों से बहादुर बनने की अपील, सिर झुकाकर नहीं, सड़क अश्लीलता का दें जवाब
 

विज्ञापन
 Meet these Boxing Queens from City of Kanpur
शोहदों से भिड़ जाती हैं ये लड़कियां

विस्तार

मजाल है कि इनके आगे शोहदे हरकत करके निकल जाएं। बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट ने उन्हें मुश्किलों से निपटना सिखाया। सड़क पर अश्लीलता और छेड़छाड़ पर वह सिर झुकाकर नहीं, उन्हें सबक सिखाकर मानती हैं।
विज्ञापन


आत्मविश्वास के साथ कहती हैं कि कोई दो हाथ मारेगा तो वह उसे चार हाथ लगाएंगी। ऐसा मानना है राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिताओं में रजत पदक जीत चुकी महिला खिलाड़ियों का। ‘अमर उजाला’ से बातचीत में जहां वह लड़कियों से बहादुर बनने की अपील करती हैं, वहीं यह भी कहती हैं कि लक्ष्य के प्रति सजग रहना चाहिए। यही वजह है कि प्रतियोगिताओं में स्वर्ण पदक जीतने के लिए रोज दो से चार घंटे अभ्यास की प्रेरणा मिलती है।   
विज्ञापन


छेड़छाड़ पर शोहदे को सिखाया सबक 
बीमारी के चलते पिता का निधन हो गया था। शादीशुदा सात भाई अलग-अलग रहते हैं। चार बहनों में मैं तीसरे नंबर की हूं। हम चारों एक साथ रहते हैं। केके गर्ल्स कॉलेज में थी, तब से बॉक्सिंग सीख रही हूं। एक बार गोविंद नगर में बहन के साथ दो युवकों ने छेड़छाड़ कर दी थी। बाजार में ही दोनों की जमकर पिटाई लगाई। राष्ट्रस्तरीय  छह प्रतियोगिता में हिस्सा ले चुकी हूं, तीन बार रजत पदक भी जीता है। छोटे बच्चों को ट्यूशन पढ़ाया और खुद भी एमए की पढ़ाई पूरी की। - अंजली वर्मा, दामोदर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 Meet these Boxing Queens from City of Kanpur
नेहा वर्मा और दीक्षा की कहानी
दौड़ाकर पकड़ा और पीट दिया
2009 से बॉक्सिंग का अभ्यास कर रही हूं। जिलास्तरीय दो प्रतियोगिता खेली हैं, जिसमें रजत पदक जीता था। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं, घर में मां व तीन बहने हैं। एक बार डीबीएस कालेज में अभ्यास करने जा रही थी, तभी चावला मार्केट के पास लड़के ने अश्लील फब्तियां कसीं, उसे दौड़ाकर पकड़ा और जमकर पीटा। रोजाना दो से चार घंटे अभ्यास कर राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में खेलने की तैयारी कर रही हूं। पिता ने हमेशा आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया है।- दीक्षा सिंह,  फजलगंज रेलवे कालोनी

संकट में डरे नहीं, धैर्य रखे
पिता मजदूरी करते हैं और परिवार में मां, दो भाई और दो बहने हैं। 2016 से ग्रीन पार्क में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया था। रोजाना चार से पांच घंटे तक अभ्यास करती हूं। दोस्त के साथ डीएवी कॉलेज जा रही थी, कुछ लड़के पीछा करते हुए कालेज तक पहुंच गये। मेरी दोस्त डर गयी और रोने लगी, मैंने उन लड़कों पर ईंट पत्थर से अटैक किया और एक लड़कों को पकड़ कर पीटा दिया। कभी ऐसी स्थिति आए तो लड़कियों को धैर्य नहीं खोना चाहिए।- नेहा वर्मा, फजलगंज

 Meet these Boxing Queens from City of Kanpur
डेमो पिक
शोहदों ने छेड़ा तो मैंने उसे तोड़ा
2013 में मार्शल आर्ट सीखना शुरू किया। तीन बार राष्ट्रस्तरीय प्रतियोगिता में खेल चुकी हूं। अब देश के लिए स्वर्ण पदक जीतना है। अपनी फ्रैंड के साथ एक दिन कालेज जा रही थी। विजय नगर चौराहे पर एक लड़का रोककर छेड़ने लगा। मैंने उसका हाथ पकड़ कर गिरा दिया और जमकर तोड़ा। -  रिचा निवासी, विजय नगर

पिछले सात सालों के अंदर लड़कियों ने भी बॉक्सिंग और मार्शल आर्ट को सीखने में रुची ली है। इसका फायदा यह हुआ कि उनमें आत्मबल बढ़ा। अब सड़क पर गुजरने से डरती नहीं हैं। शोहदों को उनकी हरकत पर तुरंत जवाब भी देती हैं।  कुछ युवतियों कि घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। मुश्किल की घड़ी में उनके पैर नहीं लड़खड़ाए। बॉक्सिंग के प्रति लगन को देखकर परिजनों ने भी उनकी उत्साह बढ़ाया। - संजीव दीक्षित, बॉक्सिंग प्रशिक्षण   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed