यहां डॉक्टर के रूप में पूजे जाते हैं हनुमान, जुटती है लाखों की भीड़
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर लोग हनुमानजी का नाम मुश्किलों से बचाव के लिए जपते रहते हैं लेकिन अब शुभ व मंगल कामना के साथ-साथ रोग निवारण की राह भी डॉक्टर हनुमान में देखने लगे है। यहां आने वाले रोगियों की मान्यता है कि डॉक्टर हनुमान की पूजा करने से उनकी बिमारी कट जाती है।
तो आइए आपको ले चलते है डॉक्टर हनुमान के द्वार...
इटावा ज़िले के भिंड से लगी सीमा पर बना हनुमान मंदिर 'डॉक्टर हनुमान' का घर हैं। उनके घर पर रोगी अपने हर प्रकार के रोगों के निवारण के लिए जुटते हैं। प्रत्येक मंगलवार को यहां तमाम रोगियों का जमावड़ा लगता है।
डॉक्टर हनुमान का नाम इतनी तेजी से लोगों के बीच मशहूर होता जा रहा है कि लोग दूर-दराज से पूजा के लिए यहां आने लगे हैं। यहां तक कि पड़ोसी राज्यों में भी इस नाम की धूम मची है। कई बार स्थिति ऐसी बन जाती है कि श्रद्धालुओं के जत्थों को संभाल पाना पुलिस के आपे से बाहर हो जाता है।