फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medicine to reduce obesity will be available 12 times cheaper

Kanpur News: मोटापा कम करने की 12 गुना सस्ती मिलेगी दवा

Mon, 30 Mar 2026 02:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Medicine to reduce obesity will be available 12 times cheaper
कानपुर। मोटापा कम करने की की दवा सीमा ग्लूटाइड सॉल्ट अब करीब 12 गुना सस्ती मिलेगी। जिस मल्टी नेशनल कंपनी ने इसको तैयार किया था उसका पेटेंट 30 मार्च को समाप्त हो रहा है। अब 50 भारतीय कंपनियां इसे तैयार कर रही हैं। इससे यह दवा सस्ती मिलेगी।
विज्ञापन

एलपीएस कार्डियोलॉजी इंस्टीट्यूट के प्रोफेसर डॉ. अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि यह दवा इंजेक्शन और टेबलेट दोनों रूप में इस्तेमाल की जाती है। अभी तक चार इंजेक्शन तकरीबन 25 हजार रुपये के मिलते है। अब लगभग दो हजार रुपये हो जाएंगे। बताया कि इस दवा की खोज डायबिटीज रोगियों के लिए की गई। इसका इस्तेमाल ब्लड शुगर लेवल कम करने के लिए हुआ लेकिन बाद में यह दवा मोटापा कम करने में बहुत कारगर साबित हुई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इस दवा के इस्तेमाल से डायबिटीज रोगियों को फायदा मिलता है। मोटापा घटने से कोलेस्ट्राल और लिपिड वगैरह भी नियंत्रण में आने लगता है। स्वास्थ्य मंत्रालय की गाइडलाइन में इसके गलत इस्तेमाल के संबंध में चेताया गया है। कोई भी अपने मन से खाए। बिना जरूरत इस्तेमाल से वजन तो कम होगा लेकिन पैंक्रियाज में सूजन आ सकती है। थायरॉयड डिस्ऑर्डर होने पर गंभीर रोग हो सकते हैं। आंख के पर्दे में फंगल इंफेक्शन हो तो भी इसका इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। डॉ. शर्मा ने बताया कि बीएमआई 27 से अधिक होने, हृदय, गुर्दा आदि की बीमारी न होने पर डॉक्टर की निगरानी में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे करती है काम
- यह दवा मस्तिष्क के भूख नियंत्रित करने वाले केंद्र पर असर करती है। इससे भूख दब जाती है। पेट खाली होने की गति धीमी कर देती है। इससे पेट भरा-भरा लगता है। खाने की इच्छा नहीं करती। व्यक्ति का वजन कम होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed