{"_id":"5f7b685f8ebc3e9bc8193949","slug":"medical-student-committed-suicide-in-etawah","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटावा: मेडिकल के छात्र ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता के लिए लिखी ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटावा: मेडिकल के छात्र ने फांसी लगा दी जान, सुसाइड नोट में माता-पिता के लिए लिखी ये बात
Tue, 06 Oct 2020 12:13 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
Published by: शिखा पांडेय
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
इटावा जिले में सैफई स्थित यूपी मेडिकल यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज में सोमवार को पीजेजेआर के प्रथम वर्ष के छात्र सौरभ की फांसी लगा जान देने की घटना ने विवेकानंद हॉस्टल में रहने वाले हर छात्र को हैरत में डाल दिया।
वहीं सैफई थानाध्यक्ष चंद्र देव यादव ने बताया कि सुसाइड नोट में सौरभ ने अपने माता-पिता को सॉरी बोला है। ऐसे में परिजनों के आने पर ही स्थिति साफ हो सकती है। सैफई थानाध्यक्ष चंद्र देव यादव ने बताया कि सौरभ को एडमिशन लिए अभी दो माह ही हुए थे, ऐसे में विश्वविद्यालय में कोई परेशानी या तनाव प्रथम दृष्टया तो नहीं लगता।
कोई निजी या पारिवारिक कारण रहा हो तो कहा नहीं जा सकता। उसने अपने सुसाइड नोट में माता-पिता को सॉरी भी बोला है। आत्महत्या की गई है तो कोई न कोई वजह अवश्य ही होगी। परिजनों के आने पर कुछ पता चल सकता है, पोस्टमार्टम की रिपोर्ट का भी इंतजार किया जाएगा।
विज्ञापन
इधर, सौरभ के साथियों का कहना है कि यह आकस्मिक मौत विस्मयकारी है क्योंकि उसका किसी से कोई झगड़ा भी नहीं था और न ही कभी उसने किसी तनाव में होने की बात कही। इसको लेकर पूरे विश्वविद्यालय में सनसनी फैली रही।