फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical store operator attempted suicide in Kanpur, lost his life in the accident, the dead body was lying on

Kanpur: सुसाइड का किया प्रयास...हादसे में चली गई जान, फर्श पर लहूलुहान पड़ा था शव, जानें क्या है मामला

Sat, 22 Apr 2023 11:21 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 22 Apr 2023 11:21 PM IST
सार

Kanpur News: मछरिया गढ़ी में मेडिकल स्टोर संचालक पत्नी से विवाद के बाद आत्महत्या का प्रयास कर रहा था। वो फांसी लगाने के लिए कुर्सी पर चढ़ा, लेकिन संतुलन बिगड़ने से कुर्सी से गिर गया। इससे सिर व नाक पर चोट आने से जान चली गई।

विज्ञापन
Medical store operator attempted suicide in Kanpur, lost his life in the accident, the dead body was lying on
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मौत अगर तय है, तो किसी न किसी रूप में आई ही जाती है। कानपुर में मछरिया गढ़ी के रहने वाले मेडिकल स्टोर संचालक दीपेंद्र अवस्थी (54) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, पत्नी से विवाद के बाद उन्होंने शुक्रवार रात को जान देने का प्रयास किया था।

विज्ञापन

पंखे के सहारे रस्सी से फंदा बनाने के लिए वे कुर्सी पर चढ़े। इसी बीच असंतुलित होकर जमीन पर गिर पड़े। नाक और सिर पर चोट आने से उनकी मौत हो गई। दीपेंद्र अवस्थी का लक्ष्मी पूजा नाम से नौबस्ता में मेडिकल स्टोर है। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात वह दुकान बंद करके घर पहुंचे थे।
विज्ञापन

पत्नी संध्या से किसी बात पर कहासुनी हो गई। इसके बाद वे नाराज होकर अपने कमरे में चले गए। पत्नी संध्या चकेरी स्थित दूसरे आवास चली गई। सुबह जब परिजन उनके कमरे में पहुंचे] तो पंखे से फंदा बंधा पाया और दीपेंद्र का शव फर्श पर लहूलुहान हालत में पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
उसके पास ही कुर्सी भी पड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद बताया कि खुदकुशी का प्रयास करने के दौरान गिरने से मौत होने की आशंका है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। दीपेंद्र के परिवार में पत्नी संध्या के अलावा बेटा कुलदीप व एक बेटी है। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed