फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   medical store caught fire in Suspicious circumstances in farrukhabad

मेडिकल स्टोर में लगी आग, सात लाख का नुकसान, संचालक ने लगाया आरोप

Fri, 10 May 2019 06:05 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 10 May 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
medical store caught fire in Suspicious circumstances in farrukhabad
आग से जलकर राख हुई दवाइयां - फोटो : अमर उजाला
यूपी के फर्रुखाबाद जिले में अमृतपुर क्षेत्र के राजपुर गांव स्थित मेडिकल स्टोर में गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे करीब सात लाख की दवाएं व नगदी जलकर राख हो गई। शुक्रवार सुबह पड़ोसी की सूचना पर स्टोर संचालक मौके पर पहुंचे और शटर खोलकर किसी तरह आग बुझाई गई। संचालक ने पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन


क्षेत्र के पिथनापुर गांव निवासी ऋतिक शुक्ला उर्फ श्यामजी का राजपुर में मेडिकल स्टोर है। रोज की तरह वह गुरुवार शाम दुकान में ताला लगाकर घर चले गए। शुक्रवार सुबह करीब चार बजे पड़ोसी ने उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना दी। इस पर वह मौके पर पहुंचे और दुकान का शटर खोला तो धुुआं के साथ लपटें उठ रही थीं। पड़ोसियाें की मदद से किसी तरह पानी डालकर आग बुझाई गई।
विज्ञापन


ऋतिक ने आरोप लगाया कि गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन पेट्रोल डालकर आग लगाई है। आग से गोलक में रखे डेढ़ लाख रुपये व करीब साढ़े पांच लाख की दवाएं जलकर नष्ट हो गईं। उन्होंने आग लगाने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed