{"_id":"68f53db241f75e67720f612d","slug":"medical-staff-leave-cancelled-beds-reserved-in-hospitals-kanpur-news-c-362-1-ka11001-133571-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां निरस्त, अस्पतालों में बेड आरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चिकित्सा कर्मियों की छुट्टियां निरस्त, अस्पतालों में बेड आरक्षित
विज्ञापन
कानपुर। त्योहारों को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी अस्पतालों व सीएचसी में बेड आरक्षित किए हैं। इतना ही नहीं सभी स्टाफ व डॉक्टरों की छुट्टियां निरस्त कर दी गई हैं।
सीएमओ डॉ. हरिदत्त नेमी ने बताया कि उर्सला में 20, केपीएम में 10, कांशीराम अस्पताल में 10 बेड आरक्षित किए गए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पांच-पांच बेड आरक्षित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अस्पतालों के निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी कीमत पर दवाओं की किल्लत छुट्टियों में न होने पाए। हैलट में भी 30 बेड आरक्षित किए जाने के साथ सभी डॉक्टर व स्टाफ की ड्यूटी लगा दी गई है। बर्न वार्ड व आंखों की डॉक्टरों की रिजर्व में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए। उर्सला में इमरजेंसी 24 घंटे संचालित रहेगी।