फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Medical intern student dies in Rama Hospital suddenly fell unconscious incident captured in CCTV

Kanpur: रामा हॉस्पिटल में मेडिकल इंटर्न छात्रा की मौत, अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी…घटना CCTV में कैद, जांच शुरू

Fri, 24 Jan 2025 04:37 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 24 Jan 2025 04:37 PM IST
सार

Kanpur News: बिठूर थाना क्षेत्र के रामा हॉस्पिटल में मेडिकल इंटर्न छात्रा की मौत हो गई। छात्रा नर्सिंग स्टेशन पर अचानक बेहोश होकर गिर पड़ी थी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Medical intern student dies in Rama Hospital suddenly fell unconscious incident captured in CCTV
मृतक छात्रा की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में बिठूर थाना क्षेत्र के रामा अस्पताल में शुक्रवार दोपहर  इंटर्न छात्रा की मौत हो गई। सीसीटीवी में कैद फुटेज में छात्रा अचानक बेहोश होकर नर्सिंग स्टेशन पर गिर पड़ी थी। आनन फानन में साथी स्टॉफ उसे आईसीयू ले गए। ईसीजी के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर बिठूर पुलिस ने पहुंच की जांच की और सीसीटीवी फुटेज देखा।

विज्ञापन

नटवर नगर मथुरा निवासी स्नेहा पाठक (26) शिशु वार्ड में इंटर्न कर रही थी। शुक्रवार दोपहर बाद वह पीडियाट्रिक विभाग में भर्ती बच्चों का इलाज कराने तीमारदारों को आवाज देने के लिए वार्ड के बाहर आई थी। तभी वह अचानक बेहोश होकर नर्सिंग स्टेशन पर गिर गई। आनन फानन में स्टाफ उसे आईसीयू वार्ड ले गया।

विज्ञापन

परिजनों में मच गया कोहराम
यहां ईसीजी के बाद स्नेहा को मृत घोषित कर दिया गया। कॉलेज स्टॉफ ने स्नेहा के पिता जयप्रकाश पाठक को सूचना दी। सूचना पाकर स्नेहा के परिजनों में कोहराम मच गया और वे कानपुर के लिए निकल पड़े। सूचना पाकर सैकड़ो की संख्या में मेडिकल छात्र और छात्राएं आईसीयू वार्ड के बाहर इकठ्ठा हो गए। सभी गमगीन नजर आए।

हेड इंजरी या हार्ट अटैक हो सकती है वजह
बिठूर पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है। संस्थान के मेडिकल कॉलेज डीन ब्रजेंद्र निगम ने बताया कि स्नेहा पाठक 2019 बैच की छात्रा थी। कॉलेज हॉस्टल में रहकर शिशु वार्ड में इंटर्न कर रही थी और दो महीने उसे डिग्री मिलने वाली थी। मौत की वजह हेड इंजरी या हार्ट अटैक हो सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed