फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Measurement started for four lane

Kanpur News: फोरलेन के लिए शुरू हुई नापजोख

Fri, 27 Sep 2024 06:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2024 06:32 PM IST
विज्ञापन
Measurement started for four lane
फोटो 25:::::
विज्ञापन


- भूमि अधिगृहण के लिए सड़क के दोनों ओर लगाए गए निशान

- लोग बोले-जमीन जाने से हो जाएंगे बेघर



संवाद न्यूज एजेंसी

इटावा (उदी)। इटावा-ग्वालियर मार्ग पर यमुना नदी से लेकर चंबल नदी तक सड़क चौड़ीकरण( फोरलेन) का कार्य कराया जाना है। सड़क के दोनों ओर कई मकान हैं। निर्माण को लेकर चिह्नीकरण किया गया। इसमें सड़क के दोनो ओर 12 से 15 मीटर तक पर निशान लगाए गए हैं। निशान लगाए जाने के बाद कई मकान इसकी जद में आएंगे। इसे लेकर लोगों में खलबली मची है।
2022 में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री ने यमुना से चंबल नदी तक फोरलेन सड़क का निर्माण व चंबल पर नए पुल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की थी। इस कार्य के लिए बजट पास होने के साथ सेंक्चुअरी से भी एनओसी दी जा चुकी है। इसके बाद यमुना से चंबल नदी के बीच चार गांव कामेत, नगला गौर व उदी पंचायत में फोरलेन निर्माण के लिए चिह्नीकरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पुरानी आबादी वाले उदी गांव के सबसे ज्यादा मकान इसकी जद में आ रहे हैं। आबादी क्षेत्र में सड़क के एक ओर 12 मीटर, यानी दोनों ओर कुल 24 मीटर जगह अधिगृहीत की जा रही है। लोगों का कहना है कि मकानों का तोड़ा गया तो बड़ी संख्या में लोग बेघर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जल्द ही ग्वालियर हाईवे पर चौड़ीकरण का काम शुरू होना है। इस क्रम में अधिग्रहण के लिए चिह्नांकन कराया जा रहा है। 15-15 मीटर पर ही निशान लगाए जा रहे हैं। इसके लिए सभी को मुआवजा भी सरकार की ओर से दिया गया है। - मुकेश ठाकुुर, एक्सईएन, लोक निर्माण एनएच खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed